VIDEO: हिमेश के साथ रानू मंडल के नए गाने ने मचाई धूम, रिलीज के साथ ही यू-ट्यूब पर मचाया कोहराम

नई दिल्ली। 'इक प्यार का नगमा है...' गाने के वायरल होने की वजह से रातों-रात सिंगिंग सेंसेशन बनकर उभरी रानू मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उनके गाए हुए नए गाने का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। हिमेश रेशमिया के साथ रानू मंडल के गाए इस नए गाने 'आशिकी में तेरी...' का टीजर रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है, इसे खासा पसंद किया जा रहा है। इस गाने का टीजर रिलीज के साथ ही यू-ट्यूब पर छा गया है। ये न केवल यू-ट्यूब पर टॉप ट्रेडिंग में शामिल है बल्कि रिलीज के महज कुछ घंटे में ही इसे 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आइये जानते है 'आशिकी में तेरी' गाने के वीडियो में क्या खास बातें देखने को मिली हैं।

रानू मंडल का नया 'आशिकी में तेरी...' गाना हुआ वायरल

रानू मंडल का नया 'आशिकी में तेरी...' गाना हुआ वायरल

रानू मंडल और हिमेश रेशमिया का गाना 'आशिकी में तेरी...' यू-ट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। इस गाने के वीडियो में हिमेश रेशमिया का कैप वाला लुक देखने को मिल रहा है। टीजर रिलीज हुए महज कुछ घंटे हुए हैं लेकिन इसे लाखों लोगों ने देख लिया है। जिस तरह से इस टीजर को पसंद किया जा रहा उससे ये माना जा रहा कि रानू मंडल और हिमेश रेशमिया जोड़ी फिर से धमाल मचाने को तैयार दिख रही है।

महज कुछ घंटे में ही लाखों बार देखा गया गाने का टीजर

महज कुछ घंटे में ही लाखों बार देखा गया गाने का टीजर

रानू मंडल और हिमेश रेशमिया का यह गाना फिल्म 'हैपी हार्डी एंड हीर' का है। इस फिल्म में हिमेश का नया लुक देखने को मिलेगा। अभी तो इस गाने का टीजर रिलीज किया गया है लेकिन जल्द ही ये फिल्म भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के लिए रानू मंडल ने तीन गानों में अपनी आवाज दी है। उनके जितने भी गानों के वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं सभी को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि वो सोशल मीडिया पर सेंसेशन बनकर उभरी हैं।

हिमेश की फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' का है ये नया गाना

हिमेश की फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' का है ये नया गाना

बता दें कि रानू मंडल भले ही बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है, लेकिन एक समय वो भी था जब वो रेलवे स्टेशन और सड़कों पर गाना गाकर अपना गुजारा करती थीं। उनकी जिंदगी उस समय पूरी तरह बदल गई जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में वो रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर के गाने 'इक प्यार का नगमा...' को गाती हुई नजर आ रही थीं। इसी वीडियो के वायरल होते ही रानू मंडल सोशल मीडिया पर छा गई। हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल को अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में गाने का मौका दिया। इसी फिल्म में उनके गाने 'तेरी मेरी कहानी' को खासा पसंद किया गया। उनके इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी।

क्या आपने देखा रानू मंडल के नए गाने का VIDEO

इसके बाद मशहूर संगीतकार उदित नारायण के साथ रानू मंडल का नया गाना 'कह रहीं हैं नजदीकियां...' का वीडियो सामने आया। इस गाने में रानू मंडल के साथ-साथ खुद हिमेश रेशमिया, उदित नारायण और सिंगर पायल देव ने भी आवाज दी है। ये गाना भी हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' से ही है। इस गाने की रिकॉर्डिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जो जबरदस्त वायरल हुआ।

इसे भी पढ़ें:- क्या बदल गए रानू मंडल के तेवर? फैन ने की सेल्फी की गुजारिश तो दिया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+