Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या बदल गए रानू मंडल के तेवर? फैन ने की सेल्फी की गुजारिश तो दिया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरल

नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर के गाने 'इक प्यार का नगमा...' को गाकर सोशल मीडिया पर छा जाने वाली रानू मंडल की जिंदगी ही बदल गई है। कभी दो वक्त की रोटी के लिए सड़कों पर घूमकर गाना गाने वाली रानू वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट सेंसेशन बनकर उभरीं। इस बीच उन्हें फिल्मों में गाने का मौका मिला, साथ ही उनकी फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। खास तौर से सिंगर-कंपोजर हिमेश रेशमिया ने जब उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया तो उसके बाद जैसे रानू मंडल का अंदाज ही बदल गया। इस बीच सोशल मीडिया पर रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके व्यवहार को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर क्या है उनके इस वीडियो, देखिए आगे।

रानू मंडल का वीडियो वायरल तो उठे सवाल

रानू मंडल का वीडियो वायरल तो उठे सवाल

दरअसल, इस वायरल वीडियो में नजर आता है कि रानू मंडल शॉपिंग के लिए पहुंची थीं तभी उनकी एक महिला फैन उनके पास आकर उन्हें छूते हुए सेल्फी की गुजारिश करती हैं। इस महिला फैन के साथ एक बच्ची भी है। जैसे ही महिला ने छूकर रानू मंडल से सेल्फी के लिए कहा तो जैसे रानू मंडल नाराज हो गईं। उन्होंने तुरंत ही इस फैन को सबके सामने उनके छूकर उन्हें बुलाने पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया। इसमें उन्होंने रानू मंडल के एटीट्यूड पर निशाना साधा।

महिला फैन ने मांगी सेल्फी तो भड़क गई रानू

महिला फैन ने मांगी सेल्फी तो भड़क गई रानू

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में नजर आता है कि रानू मंडल कुछ सामान खरीद रही हैं। तभी एक फीमेल फैन पीछे से आती हैं। उनके हाथ में मोबाइल है और वह रानू को छूकर उनसे फोटो की अपील करती हैं, लेकिन रानू इस पर गुस्सा हो जाती हैं और छूने को लेकर सवाल-जवाब करने लगती है। इस विडियो में साफ सुना जा सकता है रानू उस महिला से कह रही हैं कि क्या है ये, ऐसे हाथ लगाना, आखिर क्या है ये?

यूजर बोले- 'अब रानू मंडल में अहंकार आ गया है'

रानू मंडल का ऐसा रिऐक्शन देख वो फीमेल फैन हैरान रह गई। वहीं इसी पर यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि 'अब रानू मंडल में अहंकार आ गया है।' एक और यूजर ने लिखा, 'रानू मंडल का एटीट्यूड तो देखो।' बता दें कि इससे पहले रानू मंडल का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे' का एक गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गाया था। देखते ही देखते वह विडियो भी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया था।

इसे भी पढ़ें:- हिमेश रेशमिया ने किया खुलासा, आखिर रानू मंडल को 'तेरी मेरी कहानी' गाने का क्यों दिया मौका

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+