रानू मंडल ने अपनी जिंदगी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- बहुत अच्छे परिवार से हूं, फुटपाथ पर पैदा नहीं हुई

नई दिल्ली। सोशल मीडिया की सनसनी और रेलवे स्टेशन पर घूम-घूमकर गाना गाने वाली रानू मंडल आज किसी स्टार से कम नहीं हैं। अब वो प्लेबैक सिंगर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया की अगली 'फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर' के लिए प्लेबैक सिंगिंग कर रही रानू मंडल ने दूसरा गाना रिकॉर्ड किया है। इसके पहले, 'तेरी मेरी कहानी' गाने से वह रातों-रात मशहूर हो चुकी हैं। इस बीच, रानू मंडल ने अब अपने जिंदगी के बारे में कुछ बातें बताकर सभी को चौंका दिया है। अब तक सभी केवल यही जानते थे कि रानू रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजारा करती थीं।

रानू ने किया चौंकाने वाला खुलासा

रानू ने किया चौंकाने वाला खुलासा

रानू मंडल ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि वह एक अच्छे परिवार में पैदा हुई थीं। रानू मंडल ने बताया, 'मैं एक बहुत अच्छे परिवार से आती हूं, मैं फुटपाथ पर पैदा नहीं हुई थी। लेकिन ये मेरी किस्मत थी जो मुझे यहां ले आई। मैं जब केवल 6 महीने की थी, तभी मुझे माता-पिता से अलग कर दिया गया।'

पति एक्टर फिरोज खान के घर खाना बनाते थे- रानू

पति एक्टर फिरोज खान के घर खाना बनाते थे- रानू

रानू मंडल ने बताया, 'मेरे पति एक्टर फिरोज खान के घर खाना बनाते थे, उस वक्त फिरोज खान के बेटे फरदीन कॉलेज में थे। वो हमेशा हमारे साथ एक परिवार जैसा व्यवहार करते थे। रानू मंडल ने बताया कि उनके पास घर है लेकिन घर को चलाने के लिए लोगों की जरूरत होती है। वह बताती हैं, 'मैं सालों तक अकेले रही हूं और काफी संघर्ष किया है। मुझे हमेशा से ही भगवान पर भरोसा था, मैं अक्सर हालात के अनुसार गाना गाती रही।'

हिमेश की फिल्म के लिए दो गाना रिकॉर्ड कर चुकी हैं रानू

हिमेश की फिल्म के लिए दो गाना रिकॉर्ड कर चुकी हैं रानू

रानू कहती हैं कि उनको कभी गाने के लिए अवसर नहीं मिला था, उनको गाना गाने से बहुत प्यार है। आज रानू के गाने की सोशल मीडिया पर हर कोई बात कर रहा है, हर कोई उनकी सुरीली आवाज की तारीफ कर रहा है। म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया की अगली फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' के लिए प्लेबैक सिंगिंग कर रही रानू मंडल ने दूसरा गाना रिकॉर्ड किया है। इसके पहले, 'तेरी मेरी कहानी' गाने से वह रातों-रात मशहूर हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+