लता मंगेशकर की तरह गाना गाने वाली रानू की जिंदगी में एक और खुशी, वायरल वीडियो से दस साल बाद मिली बेटी

लता मंगेशकर की तरह गाना गाने वाली रानू की जिंदगी में एक और खुशी, वायरल वीडियो से दस साल बाद मिली बेटी

नई दिल्ली। हाल ही में अपनी खूबसूरत आवाज के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हुईं पश्चिम बंगाल की रानू की जिंदगी में एक और खुशी का मौका आया है। रेलवे स्टेशन पर गाना गाने के 2 मिनट के वीडियो से स्टार बनीं रानू को दस साल बाद अपनी बिछड़ी बेटी मिल गई है। दस साल बाद मुलाकात के बाद मां-बेटी दोनों बहुत खुश हैं।

वीडियो देख मां को पहचाना, दौड़ी आई

वीडियो देख मां को पहचाना, दौड़ी आई

रानू और उनकी बेटी बीते 10 साल से संपर्क में नहीं थे। ऐसे में मां-बेटी को मिलवाने में रानू के गाना वाला वीडियो मददगार साबित हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद रानू की बेटी ने उनसे घर आकर मुलाकात की। बेटी के आने से रानू अब खुशी से फूले नहीं समा रहीं।

 वीडियो वायरल होने के बाद बदली जिंदगी

वीडियो वायरल होने के बाद बदली जिंदगी

रानू की आवाज लता मंगेशकर से मिलती है। ऐसे में जब बेहद गरीब दिख रही महिला की वीडियो सोशल मीडिया पर आई तो वायरल हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद महिला की जिंदगी बदल गई। हाल ही में उनकी तस्वीरें सामने आईं, उसमें दिख रहा है कि उनका पूरा मेकओवर कर दिया गया है। नई तस्वीर में उन्होंने गुलाबी रंग की सिल्क की साड़ी पहनी हुई है।

 मिल रहे शो में आने के ऑफर

मिल रहे शो में आने के ऑफर

रानू के टैलेंट को जानकर कुछ लोगों ने उनका ये मेकओवर एक शो के लिए किया है। इस शो को एग्जीक्यूटिव्स ने स्पांसर किया है। महिला अपने पति की मौत के बाद पश्चिम बंगाल के रानाघाट पर रोज आने जाने वाले यात्रियों के लिए गाना गाकर अपनी रोजी रोटी चलाती थीं। अब कई जगहों से उन्हें गाना गाने के लिए ऑफर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+