दीपिका पादुकोण पर भड़कीं कंगना की बहन, कहा-कोस्टार के कच्छों में घुसे रहने वाले सच क्या जानें

नई दिल्ली। एक बार फिर से बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अपने एक ट्वीट की वजह से चर्चा में हैं, निशाने पर इस बार फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन या आदित्य पंचोली नहीं हैं, बल्कि बॉलीवुड की 'मस्तानी' यानी कि दीपिका पादुकोण है, जिनकी एक बात रंगोली को बिल्कुल भी नहीं भाई और उन्होंने बेहद ही तीखे ढंग से दीपिका पर वॉर किया है, जिसकी वजह से वो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं।

दीपिका पादुकोण पर भड़कीं रंगोली

दीपिका पादुकोण पर भड़कीं रंगोली

दरअसल दीपिका पादुकोण ने एक इवेंट के दौरान दिए इंटरव्यू में मेंटल हेल्थ पर अपनी बातें रखी और इस दौरान उन्होंने कंगना की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' पर कमेंट कर दिया, जिसके बाद रंगोली के निशाने पर आ गईं, दीपिका पादुकोण ने कहा कि 'जब मेंटल है क्या' जैसी फिल्में बनती हैं और उस तरह के पोस्टर लगते हैं, तो हमें और संवेदनशील होने की जरुरत है क्योंकि हम मेंटल इलनेस को गलत साबित करने का काम कर रहे होते हैं और दूसरी ओर हम एक रूढिवादी सोच में जी रहे होते हैं।

रंगोली ने पार की मर्यादा की सारी हदें

जिसके बाद रंगोली ने दीपिका के लिए एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं, पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है, हद है मतलब, कंगना ने दिमागी बीमारी पर इतनी अच्छी फिल्म बनाई मगर उससे भी प्रॉब्लम है...वाह! अच्छा है तुम लोगों जैसे क्लास नहीं है, कंगना को फिर भी फील होता है कि हमें मेंटल शब्द को नॉर्मलाइज कर देना चाहिए।'

'को-स्टार के कच्छों में घुसे रहने वाले सच क्या जानें'

जबकि अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने सारी हदें पार करते हुए लिखा कि सॉरी कंगना को डिप्रेशन का नाटक नहीं आया, उसने हीरो के कच्छे मीडिया के सामने नहीं सुखाए, इसके बजाय उसने दिमागी बीमारी के मरीज की भूमिका बखूबी निभाई, कितनी नादान है इमेज नहीं बना पाई पब्लिक और मीडिया को उंगलियों पर नहीं घुमा पाई, बस ऑनेस्टली अपने काम में लगी है, उसस ज्यादा स्टुपिड कोई है? खेलने वाले तो खेल रहे हैं।

'दीपिका के फैंस मुझ पर बरस पड़े हैं'

रंगोली ने यह भी ट्वीट किया, दीपिका के फैंस मुझ पर बरस पड़े हैं, ये देखो मैंने थोड़े ही कहा कहा उसने है, मैं भी हैरान हूं जो इंसान अपने को-स्टार के कच्छों में घुसा रहता है उसे क्या पता फिल्म का टाइटल चेंज होकर फिल्म रिलीज और क्रिटिकली अक्लेम्ड होकर जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+