कंगना के बारे तापसी का बयान सुन चढ़ा रंगोली का पारा, TWitter पर जमकर कोसा

नई दिल्ली। एक बार फिर से बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सुर्खियों में हैं, वजह इस बार ऋतिक नहीं बल्कि तापसी पन्नू हैं, जिन्होंने कंगना पर हाल ही में तीखा वार किया था, जो कि कंगना की बहन रंगोली को रास नहीं आया और उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करते तापसी पर हमला बोला है और उनसे तीखे सवाल किए हैं।

'मैडम आपने किया क्या है, जरा मुझे बताइए'

'मैडम आपने किया क्या है, जरा मुझे बताइए'

रंगोली ने लिखा है कि मैडम हर दिन कंगना रनौत पर निशाना साध रही हैं, अरे भाई तूने क्या किया है, तुम कुछ अच्छा करो तो बात की जाए ना लेकिन तुमने कुछ ऐसा किया ही नहीं कि जिस पर तुम्हारी तारीफ हो, क्या तुम्हारी तारीफ विद्या बालन और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म में 2 मिनट के रोल के लिए की जाए या बिग बी की फिल्मों में कैरेक्टर रोल करने के लिए या अपनी फिल्मों में एक जैसे कंफ्यूज एक्सप्रेशन देने के लिए तुम्हें सराहा जाए।

तापसी, तुमने हासिल ही क्या किया है?

तापसी, तुमने हासिल ही क्या किया है?

एक महान कलाकार के बारे में भद्दी टिप्पणी करना पर्याप्त नहीं है, तुम्हारे क्रेडिट में क्या है. तुम बच्ची नहीं हो, कंगना की तरह 32 साल की उम्र है तुम्हारी, तुमने हासिल ही क्या किया है जिसके लिए तुम्हारी तारीफ की जाए?'

रंगोली ने जमकर तापसी को सुनाई खरी-खरी

रंगोली के तीर यहीं नहीं रूके, उन्होंने आगे लिखा कि जरा अपने सभी इंटरव्यू को देखो वे लोग तुम्हें सिर्फ कंगना रनौत पर बातचीत करने के लिए बुलाते हैं, क्या तुमसे और कोई दूसरा सवाल पूछा जाता है, मुझे कोई एक सवाल दिखाओ तो तुम्हारे काम और उपलब्धियों को लेकर पूछा गया हो? मीडिया को बीच में मत लाओ मुझे यहां पर जवाब दो. प्लीज मैं तुमसे खुलेआम पूछ रही हूं, प्लीज मुझे सबके सामने जवाब दें।

 क्या कहा था तापसी ने?

क्या कहा था तापसी ने?

दरअसल ये पूरा विवाद इसलिए पैदा हुआ क्योंकि हाल ही एक इंटरव्यू में तापसी ने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा था कि मैंने कंगना से अपनी फिल्मों की कभी तारीफ नहीं सुनी।

तापसी ने की था कंगना की आलोचना

जबकि वो हमेशा गाती फिरती हैं कि एक महिला को दूसरी महिला का सपोर्ट करना चाहिए लेकिन उन्हें अपने आगे किसी की तारीफ पसंद नहीं है, मैं उनकी जूनियर हूं और उनकी तरह मेरी फिल्मोग्राफी बड़ी नहीं है. लेकिन मैंने अच्छी फिल्में की हैं जिनकी सराहना की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+