साल में दूसरी बार हारे रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस गंवाई कैथल विधानसभा सीट
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता व प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला की विधानसभा चुनाव में बड़ी हार हुई है। हरियाणा में कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाली विधानसभा सीट कैथल से चुनाव लड़ रहे सुरजेवाला को हार का सामना करना पड़ा है। लगातार दो बार इसी सीट से जीत हासिल कर चुके रणदीप सिंह सुरजेवाला हैट्रिक लगाने से चूक गए। रणदीप सिंह सुरजेवाला सिर्फ 1570 वोटों के अंतर से चुनाव हारे हैं। उनके सामने भारतीय जनता पार्टी के लीला राम मैदान में थे जिन्होंने कैथल में जीत दर्ज करके इतिहास बदल दिया।
Recommended Video

कैथल सीट से इस बार सीधा मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता रणदीप सुरजेवाला और आईएनएलडी के अनिल कुमार के बीच था। जबकि भाजपा ने यहां से लीला राम को मैदान में उतारा है। बसपा ने मदन तंवर को टिकट दिया है। वर्ष 2014 में रणदीप सुरजेवाला ने यहां से जीत दर्ज की थी, उन्होंने आईएनएलडी के उम्मीदवार को 23675 वोटों से मात दी थी। इससे पहले 2009 में सुरजेवाला ने आईएनएलडी के उम्मीदवार को 22502 वोटों के अंतर से मात दी थी।
जींद में भी मिली थी हार
कैथल के अलावा जींद को भी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था लेकिन वहां से भी रणदीप सिंह सुरजेवाला को जनता ने हरवा दिया था। किसी जमाने में कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले जींद में भी कमल ही खिला था। जींद में सुरजेवाला केवल हारे ही नहीं थे बल्कि उन्हें तीसरा स्थान मिला था। हरियाणा के जींद विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव के दौरान रणदीप सिंह सुरजेवाला को हार का सामना करना पड़ा था। जींद से बीजेपी के कृष्ण मिड्ढा को 14,686 वोटों से जीत मिली थी।
यह भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने की इस्तीफे की पेशकश
बता दें, रणदीप सिंह सुरजेवाला को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। उनका जन्म 3 जून 1967 को चंडीगढ़ में हुआ था। एक वकील के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुरजेवाला को 17 वर्ष की आयु में हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस का महासचिव नियक्त किया गया था। सुरजेवाला 6 बार हरियाणा का विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications