रणबीर की बहन ने बड़े ब्रांड का डिजाइन किया कॉपी, फिर बयान जारी कर मांगी माफी
रणबीर कपूर की बहन और ऋषि-नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा जानी-मानी ज्वेलरी डिजाइनर हैं। रिद्धिमा कपूर साहनी की ज्वेलरी लाइन 'R' एक सफल ब्रांड है, लेकिन इस ब्रांड पर हाल ही में डिजाइन चोरी करने का आरोप लगा है।

नई दिल्ली। रणबीर कपूर की बहन और ऋषि-नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा जानी-मानी ज्वेलरी डिजाइनर हैं। रिद्धिमा कपूर साहनी की ज्वेलरी लाइन 'R' एक सफल ब्रांड है, लेकिन इस ब्रांड पर हाल ही में डिजाइन चोरी करने का आरोप लगा है। रिद्धिमा ने हाल ही में नया फेस्टिव कलेक्शन लॉन्च किया है जिसमें पर्ल और डायमंड ईयररिंग्स भी हैं। इस डिजाइन को कॉपी बताया जा रहा है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है।

लेजेंड्री डिजाइनर का डिजाइन किया कॉपी
ज्वेलरी डिजाइनर रिद्धिमा कपूर साहनी पर लेजेंड्री Kokichi Mikimoto के ईयररिंग्स का डिजाइन चोरी करने का आरोप लगा है। रिद्धिमा ने हाल ही में अपने फेस्टिव कलेक्शन में से एक पर्ल ईयररिंग्स की फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी। इसके बाद dietsabya नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट, जो नकली और कॉपी डिजाइन्स को बेनकाब करता है, उसने रिद्धिमा के डिजाइन की फोटो ईयररिंग्स के असली मेकर Kokichi Mikimoto के डिजाइन के साथ पोस्ट की।
View this post on InstagramA post shared by Diet Sabya (@dietsabya) on
इंस्टाग्राम अकाउंट ने खोला राज
अकाउंट ने दोनों फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'लेजेंड्री Kokichi Mikimoto को पर्ल वर्ल्ड में 'किंग ऑफ पर्ल्स' के नाम से जाना जाता है। उनके 1916 में पेटेंट किए गए कल्चर्ड पर्ल्स इंडस्ट्री में एक बेंचमार्क हैं। इसलिए 'ज्वेलरी डिजाइनर ऑफ दी ईयर' रिद्धिमा कपूर साहनी दिग्गज Mikimoto पर्ल और डायमंड ईयररिंग्स को अपने नाम के लेबस के अंदर बेचने से खुद को नहीं रोक पाईं।'
बयान जारी कर रिद्धिमा ने मांगी माफी
dietsabya के इस पोस्ट पर रिद्धिमा की काफी आलोचना हुई, जिसके बाद उन्हें अपनी सफाई देने सामने आना पड़ा। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर अपना बयन जारी कर कहा, 'डियर इंस्टा फैमिली, हम, रिद्धिमा कपूर साहनी ज्वेलरी में प्लेजरिज्म को बढ़ावा नहीं देते। डायमंड और पर्ल के असली डिजाइनर को नहीं टैग करने के लिए हम माफी चाहते हैं। हम सभी डिजाइनर्स की क्रिएटिविटी की काफी इज्जत करते हैं और कभी कॉपी कर उनकी बेज्जती नहीं करेंगे। धन्यवाद।'












Click it and Unblock the Notifications