साक्षी महाराज के बाद एक और बीजेपी सांसद ने किया राम रहीम का बचाव

बीजेपी की ओर से राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि हर विराट हिंदू को मीडिया की ओर से खतरा बताया जाता है।

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप के मामले में पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया है। इस फैसले के बाद बीजेपी सांसद साक्षी महाराज राम रहीम का बचाव करते नजर आए थे। इस बीच बीजेपी के और सांसद ने ट्वीट करके गुरमीत राम रहीम का समर्थन किया है। बीजेपी की ओर से राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि हर विराट हिंदू को मीडिया की ओर से खतरा बताया जाता है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने किया राम रहीम का बचाव

राम रहीम को लेकर बीजेपी सांसद का ट्वीट, कहा- हर विराट हिंदू को मीडिया बता रही खतरा

बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरमीत राम रहीम के समर्थन में किए अपने ट्वीट कहा कि कांची शंकराचार्य मर्डर केस, योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ झूठा आरोप, श्री श्री रविशंकर के खिलाफ दर्ज केस और हर विराट हिंदू लोगों को मीडिया की ओर से खतरा बताया जाता है। मीडिया की ओर से हर विराट हिंदू को निशाना बनाया जा रहा है। सुब्रमण्य स्वामी ने 26 अगस्त को ये ट्वीट किया। इससे पहले 25 अगस्त को भी बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि साधुओं के लिए नया खतरा, राजनेता और आश्रमवासी स्वामी को जेल भेजकर आश्रम का धन प्राप्त करना चाहते हैं।

गुरमीत राम रहीम के समर्थन में सुब्रमण्यम स्वामी के ट्वीट को लेकर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर @chalotweetkaro ने बीजेपी नेता के ट्वीट पर कहा कि आप जानबूझकर कई बातों को मिला रहे हैं... अगर आपके पास जानकारी है तो कृपया साझा करें। एक और यूजर @binodkusinghsti ने ट्वीट में कहा कि श्रीमान आप का कहने का मतलब बलात्कारी राम रहीम को फंसा के दोषी करार दिया गया न्यायालय मे?आप बलात्कारी का समर्थन कर रहे हैं?

बता दें कि बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने भी राम रहीम का बचाव में उतरते हुए कहा शुक्रवार को कहा था कि कोर्ट करोड़ों भक्तों की नहीं सुन रहा है। भारत की संस्कृति को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। कोर्ट एक शिकायतकर्ता के आधार पर कैसे करोड़ों भक्तों को नजर अंदाज कर सकता है? साक्षी महाराज ने कोर्ट से पूछा है कि एक शिकायतकर्ता सही है या बाबा के करोड़ों भक्त?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+