रामगोपाल यादव बोले-आरक्षण खत्‍म करना चाहती है सरकार, मंत्री ने कहा-आरक्षण था और रहेगा

समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और राज्‍यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने राष्‍ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन नए सिरे से करने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

नई दिल्‍ली। समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और राज्‍यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने राष्‍ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन नए सिरे से करने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। राज्‍यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के इशारे पर आरक्षण को खत्‍म करने की साजिश हो रही है। राष्‍ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन नए सिरे से करने पर प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि आरक्षण को खत्‍म करने की खतरनाक साजिश हो रही है।

रामगोपाल यादव बोले-आरक्षण खत्‍म करना चाहती है सरकार, मंत्री ने कहा-आरक्षण था और रहेगा

सरकार का जवाब आरक्षण था, है और रहेगा

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने राज्यसभा में आरक्षण खत्‍म करने का जो आरोप सरकार पर लगाया, उस पर केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा है कि आरक्षण था, है और रहेगा।

हंगामे के चलते सदन स्थगित

आपको बता दें कि राज्यसभा में रामगोपाल यादव ने ये गंभीर आरोप राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पुनर्गठन का विरोध करते हुए लगाया। इस मुद्दे को लेकर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ और बाद में हंगामे के चलते सदन को स्थगित कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+