रामायण की सीता दीपिका चिखलिया की मां का निधन, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

नई दिल्ली। रामायण सीरियल में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की मां का निधन हो गया है। अभिनेत्री ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'पेरेंट्स को खोने का दुख उनमें से एक है जो आसानी से नहीं जाता।' इस पोस्ट के साथ ही दीपिका ने RIP लिखते हुए भगवान से अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

90 के दशक में आता था रामायण

90 के दशक में आता था रामायण

आपको बता दें 90 के दशक में आई रामानंद सागर की रामायण में दीपिका ने सीता का किरदार निभाया था। अपने इस किरदार से उन्होंने लाखों दिलों में जगह बनाई। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने अपनी मां के निधन की जानकारी भी इमोशनल पोस्ट के जरिए ही सोशल मीडिया पर दी है। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस उन्हें हिम्मत बनाए रखने को कह रहे हैं। साथ ही उनकी मां की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

निधन की वजह स्पष्ट नहीं

निधन की वजह स्पष्ट नहीं

हालांकि दीपिका ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है कि उनकी मां का निधन किस वजह से हुआ है। दीपिका चिखलिया के निजी जीवन की बात करें तो उनकी दो बेटी हैं, जिनका नाम निधि और जूही है। उनकी दोनों बेटियां लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। अपने एक इंटरव्यू में दीपिका ने हाल ही में बताया था कि उनकी बेटियां लॉकडाउन के बाद शुरू हुए रामायण के एपिसोड्स देखती हैं। वह अपने परिवार को सीरियल के हर सीन के पीछे के दिलचस्प किससे भी सुनाती हैं।

कलाकारों ने साझा की पुरानी यादें

कलाकारों ने साझा की पुरानी यादें

बता दें लॉकडाउन के बाद रामायण सीरियल का पुन:प्रसारण किया गया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस बार भी रामायण ने टीआरपी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। साथ ही सीरियल के सभी कलाकार दोबारा चर्चा में आए। दीपिका और बाकी सभी कलाकार सीरियल से जुड़ी अपनी पुरानी यादें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। इस सीरियल के अलावा दीपिका ने बहुत सी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

View this post on Instagram

Mum 🙏 RIP

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on

बॉलीवुड से एक और दुख भरी खबर, अनुराधा पौडवाल के बेटे का निधन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+