पिता के खिलाफ ही धरने पर बैठीं रामविलास पासवान की बेटी आशा, बोलीं- मांफी मांगें
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की बेटी आशा पासवान अपने पिता के खिलाफ ही धरने पर बैठ गई हैं। आशा ने आजेडी नेता राबड़ी देवी पर की गई टिप्पणी को लेकर विरोध जताते हुए मांगी मांगने की मांग की है। बता दे कि केंद्रीय मंत्री पासवान ने शुक्रवार का सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर बात करते हुए आरजेडी पर निशाना साधा था।

रामविलास पासवान ने बिना किसी नेता का नाम लिए कहा था कि वे (RJD) सिर्फ नारेबाजी करते हैं और अंगूठाछाप को मुख्यमंत्री बनाते हैं। इसी बयान के विरोध में अब आशा धरने पर बैठी पर है और मांग की है कि उनके पिता अपने शब्दों को वापस लें और माफी मांगें। बता दें कि आशा पासवान रामविलास पासवान की पहली पत्नी राज कुमारी देवी की बेटी हैं। आशा के पति अनिल साधू आरजेडी नेता है तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद के करीबी भी माने जाते हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर आरजेडी गठबंधन में शामिल हो गई है। लेकिन रामविलास पासवान की पार्टी एनडीए के साथ है। ऐसे मं लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक भी गर्म हो गई है। इसी बीच सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने पर भी मुहर लग गई है। हालांकि आरजेडी ने संसद के बाहर इस बिल का विरोध किया था। लेकिन बाकी पार्टियों के समर्थन के बाद संसद में बिल पर साथ देना पड़ा।
यह भी पढ़ें- मोदी सरकार ने दिया 6 करोड़ लोगों को तोहफा, PF पर ब्याज दर में बढ़ोतरी












Click it and Unblock the Notifications