डेरे में जिस काम से कमाता था करोड़ों, जेल में वही कर Ram Rahim को मिल रहे 20 रुपए
डेरे में जिस काम को कर कमाता था करोड़ो, जेल में वही कर राम रहीम को मिल रहे 20 रूपए
नई दिल्ली। दो साध्वियों से बलात्कार के जुर्म में रोहतक जेल में बंद राम रहीम से वहां खेती कराई जा रही है। दिनभर काम करने के लिए उसे 20 रुपए की दिहाड़ी मिल रही है। खास बात ये है कि डेरे में भी वो बड़े स्तर पर खेती करता था लेकिन दोनों जगह बड़ा फर्क उसकी कमाई का है।


डेरे में 2000 का बिकता था उसका उगाया एक बैंगन
कई सौ एकड़ में फैले अपने डेरे मके बड़े हिस्से पर राम रहीम खेती करत था। अपने डेरे में सब्जियों को सिर्फ हाथ लगाकर उनके अमृत हो जाने का दावा करता था। उसके भक्त उसकी छुई सब्जियों को लाखों में खरीदते थे। उसके डेरे की एक मिर्च कई सौ रूपए में बिकती थी। डेरे में जहां वो सब्जियां उगाकर करोड़ों कमाता था, वहीं अब एक दिन में 20 रुपए कमा रहा है।

दूसरे कैदियों जैसा ही ट्रीटमेंट
गुरमीत के हरियाणा सरकार से करीबी रिश्तों की बात कहते हुए उसको जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने की बात भी कही जी रही थी। हालांकि डीजीपी जेल केपी सिंह ने इसको नकार दिया है। उन्होंने बताया कि जेल में राम रहीम सब्जियां उगा रहा है और उसे दूसरे कैदियों जैसा ही ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।

मां गई थी जेल में मिलने
राम रहीम ने 10 लोगों से मिलने की इच्छा जताई है और इन 10विजिटर के नाम जेल प्रशासन को सौंपे हैं। उसने सबसे ऊपर हनीप्रीत का नाम रखा था लेकिन वो फरार चल रही है। जेल में राम रहीम की मां जरूर उससे मिलने पहुंची थी। इस दौरान उसने बेटे से हौंसला रखने को कहा था।
पढ़ें- इस खास तरकीब से वर्जिन लड़की चुनता था राम रहीम, हनीप्रीत देती थी साथ












Click it and Unblock the Notifications