हरियाणा सरकार ने वापस लिया राम रहीम को दिया 51 लाख का 'गिफ्ट'

राम रहीम को दिया 51 लाख का गिफ्ट हरियाणा सरकार ने लिया वापस

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को उसके बर्थडे पर हरियाणा सरकार की ओर से घोषित किया गया 51 लाख का गिफ्ट अब नहीं दिया जाएगा। हरियाणा के शिक्षामंत्री रामविलास शर्मा ने बताया है कि 25 अगस्त को गुरमीत को दोषी करार दिए जाने के बाद 51 लाख का अनुदान वापस ले लिया गया है।

Dera violence, pm modi, modi shah, manohar lal khattar, gurmeet ram rahim singh, ram rahim sentence, dera sacha sauda, dera sacha sauda riots, sirsa violence, punjab violence, haryana violence, खट्टर सरकार, मनोहर लाल खट्टर राम रहीम, राम रहीम को 10 साल कैद, राम रहीम रेप केस, हरियाणा सीएम

15 अगस्त को गुरमीत सिंह के बर्थडे पर हरियाणा सरकार की ओर से शिक्षामंत्री रामविलास शर्मा ने डेरा पहुंचकर 51 लाख की राशि देने की घोषणा की थी। गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने दो साध्वियों से रेप का दोषी पाए जाने के बाद 20 साल की सजा सुनाई है। राम रहीम इस समय रोहतक जेल में बंद है।

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कई साल पुराने मामले में सजा मिली है। उस पर रेप का आरोप 2002 में लगा था। इसके बाद इसकी सीबीआई जांच चल रही थी। राम रहीम पर रेप के अलावा मर्डर और साधुओं को नपुंसक बनाने जैसे गंभीर आरोप हैं।

पढ़ें- राम रहीम की लाडली हनीप्रीत को पकड़ने के लिए डेरे की इस खास महिला की मदद ले रही पुलिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+