'आक्रमणकारियों ने तोड़े 35 हजार मंदिर', गोविंद देव गिरि ने कहा-ये तीन मंदिर हमें दे दें तो किसी मस्जिद...
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने रविवार को कहा कि अयोध्या के बाद, काशी और मथुरा मंदिरों के शांतिपूर्ण रूप से मुक्त होने के बाद हिंदू समुदाय विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा नष्ट किए गए अन्य सभी मंदिरों से संबंधित मुद्दों को भूल जाएगा। उनका कहना है कि विदेशी हमलों में 3,500 मंदिर तोड़े गए हैं।
आलंदी में एक संवाददाता सम्मेलन में मीडियाकर्मियों से बात करने के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। आलंदी में गोविंद देव गिरि महाराज की 75वीं जयंती के लिए 4 फरवरी से 11 फरवरी के बीच विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस समारोह में मोहन भागवत और श्री श्री रविशंकर सहित अन्य लोग भाग लेंगे।

"इन तीन मंदिरों के अलावा दूसरी ओर देखने की इक्षा नहीं"
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोविंद देव गिरि महाराज ने कहा "यदि ये तीन मंदिर मुक्त हो गए तो हम दूसरों की ओर देखने की भी इच्छा नहीं रखते क्योंकि हमें भविष्य में जीना है, अतीत में नहीं। देश का भविष्य अच्छा हो, इसलिए अगर हमें प्यार से तीन मंदिर मिल जाएं तो हम दूसरों के बारे में भूल जाएंगे।"
उन्होंने मुस्लिम समुदाय से भी इस मांग का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मामला केवल हमलों के निशान मिटाने का है और इसे दो समुदायों के बीच की समस्या नहीं माना जाना चाहिए।
यह भी देखें: Bhopal news: ज्ञानवापी के बाद जामा मस्जिद में शिव मंदिर होने का दावा गर्माया, वकील जैन बोले- लड़ेंगे लड़ाई
उन्होंने कहा, "हमने (राम मंदिर के लिए) शांतिपूर्ण समाधान ढूंढ लिया और हमें उम्मीद है कि अन्य मुद्दे भी शांतिपूर्ण ढंग से हल हो जाएंगे।" उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग शांतिपूर्ण समाधान के लिए तैयार हैं लेकिन बाकी दो मंदिरों के लिए कुछ लोग इसका विरोध करते हैं।
कोर्ट में है ज्ञानवापी और शाही ईदगाह का मामला
बाबरी मस्जिद के नीचे मंदिर के अवशेष मिलने के बाद कोर्ट के फैसले के अनुसार वहां मंदिर का निर्माण हो गया है जबकि वाराणसी के ज्ञानवापी और मथुरा के शाही ईदगाह का मामला अब भी कोर्ट में है। ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे में मंदिर के अवशेष मिलने के बाद उसके तहखाने में पूजा की इजाजत दी गई है और कोर्ट के आदेश के अनुसार वहां पूजा शुरू हो चुकी है।
यह भी देखें: Varanasi Gyanvapi: बनारस बंद से करोड़ों का कारोबार प्रभावित, पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी में पसरा सन्नाटा
-
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications