Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' में मायावती जाएंगी या नहीं? जवाब सुनकर हर कोई हैरान

Mayawati got ram mandir invitation: अयोध्या में राम मंदिर की 'प्राण प्रतिष्ठा' को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और इसके साथ ही इस समारोह में आने या ना आने को लेकर देश की राजनीति भी गर्माई हुई है।

कांग्रेस की तरफ से आधिकारिक बयान जारी कर समारोह में शामिल होने से इंकार कर दिया गया है। वहीं, अब खबर आई है कि बसपा सुप्रीमो मायावती को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया है।

bsp leader mayawati

शनिवार को विश्व हिंदू परिषद की तरफ से बयान जारी कर बताया गया, 'यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया है। मायावती ने निमंत्रण को स्वीकार किया, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से इंकार कर दिया।' गौरतलब है कि मायावती और कांग्रस के अलावा सीपीएम, डीएमके और शिवसेना (यूबीटी) भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से इंकार कर चुके हैं।

विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि उसने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण कोरियर के जरिए भेजा है। हालांकि अखिलेश यादव ने निमंत्रण मिलने से इंकार किया है। इसपर विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि अगर उन्हें निमंत्रण नहीं मिला है, तो वो फिर से अखिलेश यादव को निमंत्रण भेजेंगे।

कांग्रेस ने शामिल ना होने की क्या वजह बताई?
आपको बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस कार्यक्रम के लिए बॉलीवुड, खेल, बिजनेस, राजनीति सहित अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों को निमंत्रण-पत्र भेजा जा रहा है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस का कहना है कि भाजपा और आरएसएस धर्म का राजनीतिकरण कर रही है और इसलिए वो इसमें शामिल नहीं होंगे। वहीं, भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा हिंदू-विरोधी रुख अपनाती रही है और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल ना होना, इसका प्रमाण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+