'बड़े' ही पतले हो गए हैं 'बड़े अच्छे लगते हैं' वाले राम कपूर, फोटो देख चौंके फैंस

नई दिल्ली। जाने माने टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' के राम कपूर को कौन नहीं जानता। कुछ समय पहले तक मानो उन्हें भारी भरकम शरीर से पहचाना जाने लगा था। लेकिन हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की उसमें वे पहले से बिलकुल उलट यानी दुबले पतले और फिट दिख रहे हैं। कड़ी मेहनत के बाद खुद को शेप में लाने पर रामकपूर वे अपनी बिफोर और आफ्टर पिक का कोलाज लगाया है।

को-स्टार कर रहे राम की तारीफ

को-स्टार कर रहे राम की तारीफ

राम के इस बॉडी ट्रांस्फार्मेशन का फोटो देखकर उनके फैंस के साथ साथ उनके को-स्टार भी उनकी खूब तारीफे कर रहे हैं। रौनित राय ने राम के पोस्ट पर लिखा- 'अमेजिंग डूड, आखिरकार मेरे भाई... मैं बहुत खुश हूं'। इसके अलावा किश्वर मर्चेंट ने लिखा- आप वापस वैसे ही हो गए जैसे 'धड़कन' में दिखते थे। वहीं तनाज इरानी ने लिखा- ये एक शानदार अचीवमेंट है।'

View this post on Instagram

😘

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor) on

लोग बोले पुराने राम कपूर ही अच्छे थे

वहीं फैंस की बात करें तो लोग राम कपूर की इस मेहनत की तारीफ तो कर रहे हैं लेकिन उनके कई फैंस ये भी कह रहे हैं कि हमें पुराने राम कपूर ही अच्छे लगते थे। एक सप्ताह पहले भी राम कपूर ने एक तस्वीर शेयर की थी लेकिन इसमें सिर्फ उनका चेहरा दिख रहा था न कि शरीर और उनका चेहरा काफी पतला हो चुका था। कई लोग उन्हें कह रहे थे कि वे अपने इस शानदार ट्रांस्फॉर्मेशन से सभी के प्ररित कर रहे हैं।

View this post on Instagram

Wassssup peeps!! Long time no see

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor) on

'करियर के लिए ठीक है हैवी शरीर लेकिन...'

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में राम ने कहा कि भले ही मेरा भारी भरकम शरीर मेरे करियर में काफी काम आया लेकिन मैं स्वस्थ रहना चाहता हूं, भारी भरकम रहना स्वास्थ के लिए ठीक नहीं। बता दें कि साल 2000 में सीरीयल 'घर एक मंदिर' के जरिए राम कपूर को देशभर में अच्छी खासी पहचान मिली थी। इस सीरियल में वे गौतमी कपूर के साथ नजर आए थे और बाद में उन्होंने गौतमी से शादी भी कर ली थी।

कई फिल्मों में काम कर चुके राम कपूर

सीरियल के अलावा राम कपूर फिल्म- कार्तिक कॉलिंग कार्तिक, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, शादी के साइड एफेक्ट, बार बार देखो और लव यात्री में खास भूमिका में देखे जा चुके हैं। वे जाने माने सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहु थी, कसम से और दिल की बातें दिल ही जाने में नजर आ चुके हैं। आखिरी बार उन्हें अल्ट बालाजी की वेबसीरीज- करले तू भी मोहब्बत में देखा गया था।

यह भी पढ़ें- टीवी की हॉट 'नागिन' ने किया ऐसा योगा, जिसे देखकर लोगों के छूटे पसीने, Video वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+