बीजेपी को झटका: जेटली के खिलाफ केजरीवाल के वकील होंगे जेठमलानी
नई दिल्ली। भले ही डीडीसीए प्रकरण पर वित्तमंत्री अरूण जेटली के साथ पूरी बीजेपी खड़ी हो लेकिन अब केजरीवाल का साथ देने आये हैं बीजेपी से निस्कासित नेता और देश के देश के जाने-माने वकील राम जेठमलानी, जिससे बीजेपी के लिए एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है।
खबर है कि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी सिर्फ सीएम अरविंद केजरीवाल और अन्य आप नेताओं के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में पेश होंगे।
गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली की हाईकोर्ट में वित्तमंत्री अरूण जेटली ने सीएम केजरीवाल समेत आप पार्टी के 6 लोगों के खिलाफ दस करोड़ रुपए की मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है।
दिल्ली उच्च न्यायालय में दस करोड़ रुपए की मानहानि का मुकदमा
जेटली ने जिन पर केस किया है उनके नाम हैं कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह, राघव चड्ढा और दीपक बाजपेयी। अब इस मानहानि केस की अगली सुनवाई 5 जनवरी को होगी। इन सबने जेटली पर भ्रष्ट्राचार का आरोप लगाया है।













Click it and Unblock the Notifications