ट्रैफिक पुलिस को KISS करना चाहते हैं राम गोपाल वर्मा,क्या है वजह

नई दिल्ली। बॉलीवुड के निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर हैदराबाद पुलिस को किस करने की बात कही है। दरअसल राम गोपाल वर्मा की फिल्म शंकर अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म का प्रमोशन करने रोम गोपाल वर्मा पूरे स्टाइल में बाइक पर ट्रिपलिंग करके सिनेमाघर तक पहुंचे। राम गोपाल न केवल ट्रिपलिंग करके बल्कि बिना हेलमेट पहने सिनेमा हॉल पहुंचे थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उनपर फाइन लगा दिया। यहां तक तो ठीक, फाइन लगाए जाने के बाद रामू ने जो ट्वीट किया, उसे लेकर वो सूर्खियों में आ गए।

ram gopal verma

रामू ने अपने आधिकारिक ट्वीट्र अकाउंट से ट्रैफिक नियम तोड़ने वाला उनका वीडियो अपलोड किया था। जिसके बाद उनपर हैदराबाद पुलिस ने 1335 रुपए का चलाना काट दिया। ट्रैफिक पुलिस ने उनका चलान तो काटा ही, साथ में उन्हें शिकायत करने के लिए शुक्रिया भी किया।

इस ट्वीट के जवाब में राम गोपाल वर्मा ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि गारू, आई लव यू, मैं तुम्हें किस करना चाहता हूं, लगातार 39 दिन तक शानदार काम के लिए। इतना ही नहीं रामू ने आगे लिखा कि यदि मेरी दूसरी बेटी होती तो मैं तुमसे रिक्वेस्ट करता कि तुम मेरे दामाद बन जाओ।

दरअसल राम गोपाल वर्मा ने बाइक राइट के दौरान ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हुए खुद वीडियो पोस्ट की और लिखा कि ट्रैफिक पुलिस कहां है? लगता है वो सिनेमाघरों में स्मार्ट शंकर देख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+