रामगोपाल ने कहा- सुग्रीव और शरीफ की नस्ल से मिलकर बने हैं केजरीवाल
नई दिल्ली। फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कठोर टिप्पणी की है।

भारतीय सेना की ओर पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर केजरीवाल ने मंगलवार को 3 मिनट के वीडियो में भारत सरकार से स्ट्राइक के सबूत जारी किए जाने की मांग की थी। जिस पर उनकी चहुंओर आलोचना हुई थी।
इसी मुद्दे पर रामगोपाल वर्मा ने ट्विटर पर लिखा है कि केजरीवाल ने सशस्त्र बलों की अखंडता पर प्रश्न खड़े किए हैं। इससे यह साबित होता है कि वो हनुमान के सुग्रीव और मुशर्रफ के शरीफ के नस्ल से मिलकर बने है।
Kejriwal questioning integrity of armed forces proves hes cross breed between Hanumans Sugreeva and Musharafs Shareef #JaiAllahKejrewal
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) October 5, 2016
दूसरे ट्वीट में रामगोपाल ने लिखा है कि सशस्त्र बलों को बाहरी सर्जिकल स्ट्राइक के साथ कुछ आंतरिक सर्जिकल स्ट्राइक राष्ट्रविरोधी केजरीवाल पर करनी चाहिए।
Armed forces apart from external surgical strikes should do internal surgical strike on anti nationalist Kejriwal #JaiAllahKejrewal
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) October 5, 2016
इस संबंध में तीसरे और आखिरी ट्वीट में रामगोपाल ने लिखा है कि जब वो (केजरीवाल) मफलर में होते थे तो पहले मुझे लगता था कि वो बंदर सरीखे दिखते हैं लेकिन भारतीय सेना पर टिप्पणी के बाद मुझे पता चल गया है कि वह सच में बंदर है।
With his muffler cap I always thought he looked like monkey but now after his comments on armed forces I realised that hes truly a monkey
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) October 5, 2016
ये कहा था केजरीवाल ने
बता दें कि मंगलवार (4 अक्टूबर को )अरविंद केजरीवाल ने करीब तीन मिनट का अपना एक वीडियो जारी किया था।
इसमें अरविंद केजरीवाल कहते नजर आ रहे थे कि उरी में हमारे सैनिकों को जिस तरह से शहीद किया गया उसके बाद देश चाहता था कि पाक को जोरदार जवाब मिले और वो जवाब सेना और सरकार ने दिया।
अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि प्रधानमंत्री साहब से मेरे सौ विरोध हों लेकिन इस मुद्दे पर मैं पीएम साहब को सैल्यूट करता हूं, उन्होंने गजब की इच्छाशक्ति दिखाई।
पाकिस्तान हमें कर रहा है बदनाम
केजरीवाल ने कहा था कि पाकिस्तान हमें बदनाम कर रहा है।
पाकिस्तान की फौज कल बस में भरकर दुनियाभर के पत्रकारों को बॉर्डर पर लेकर गई और कहा कि देखो जहां भारत हमले की बात कह रहा है वहां तो बच्चे खेल रहे हैं, सभी कुछ सामान्य है। भारत सर्जिकल स्ट्राइक पर झूठ बोल रहा है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि सीएनएन की रिपोर्टर वहां खड़ी होकर कह रही है कि यहां तो सर्जिकल स्ट्राइक जैसा कुछ नहीं है। बीबीसी ने भी खबर छापी कि भारतीय दावे में सच्चाई नहीं है। अरविंद केजरीवाल बोले इससे खून खौलता है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि जिस तरह जमीन पर पाकिस्तान को मजा चखाया है उसी तरह एक और मजा चखाइए। उसके हमें झूठा बताने के प्रोपोगेंडा को भी बेनकाब करिए।












Click it and Unblock the Notifications