Raksha Bandhan 2025: PM मोदी की पाकिस्तानी बहन कौन? 30 साल से बांध रही राखी! कब पड़ी अटूट रिश्ते की नींव?
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार नजदीक आते ही भाई-बहन के प्यार और विश्वास की कहानियां हर तरफ गूंजने लगती हैं। लेकिन एक ऐसी कहानी है, जो सीमाओं को पार कर इंसानियत और भाईचारे की मिसाल बन चुकी है।
ये है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मुंहबोली बहन कमर मोहसिन शेख की कहानी, जो पाकिस्तान के कराची में जन्मीं, लेकिन पिछले 30 सालों से पीएम मोदी की कलाई पर अपने हाथों से बनाई राखी बांध रही हैं। इस बार भी कमर ने राखी तैयार कर ली है और पीएमओ के न्योते का इंतजार कर रही हैं। आइए जानते हैं इस रिश्ते की दिल छू लेने वाली कहानी...

Who Is Qamar Mohsin Sheikh: कौन हैं कमर मोहसिन शेख?
कमर मोहसिन शेख का जन्म पाकिस्तान के कराची में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। 1981 में अहमदाबाद के मशहूर चित्रकार मोहसिन शेख से शादी के बाद वह भारत आ गईं और यहीं बस गईं। आज वह गुजरात के अहमदाबाद में अपने पति के साथ रहती हैं। कमर और नरेंद्र मोदी का यह खास रिश्ता तब शुरू हुआ, जब मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक सामान्य कार्यकर्ता थे।
कैसे शुरू हुआ यह भाई-बहन का रिश्ता?
कमर बताती हैं कि उनकी पहली मुलाकात 1990 में तत्कालीन गुजरात के राज्यपाल डॉ. स्वरूप सिंह के जरिए पीएम मोदी से हुई थी। यह मुलाकात अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुई, जब कमर अपने पति की पेंटिंग प्रदर्शनी के सिलसिले में दिल्ली जा रही थीं। उस वक्त डॉ. स्वरूप सिंह ने नरेंद्र मोदी से कहा कि वह कमर को अपनी बेटी की तरह मानते हैं। यह सुनकर मोदी ने तुरंत जवाब दिया, 'तो फिर कमर मेरी बहन होगी।' बस, यहीं से इस अनोखे रिश्ते की नींव पड़ी। कमर ने उसी साल रक्षाबंधन पर मोदी को पहली राखी बांधी, और तब से यह सिलसिला 30 सालों से अनवरत जारी है।
हर राखी के साथ एक खास दुआ
कमर मोहसिन शेख की राखियां सिर्फ धागे नहीं, बल्कि प्यार और दुआओं का प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार मोदी को राखी बांधने गईं, तब उन्होंने दुआ की थी कि वह गुजरात के मुख्यमंत्री बनें। जब यह इच्छा पूरी हुई, तो मोदी ने हंसते हुए पूछा, 'अब क्या दुआ करोगी, बहन?' कमर ने जवाब दिया, 'अब मैं चाहती हूं कि आप देश के प्रधानमंत्री बनें।' आज नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री हैं, और कमर का कहना है, 'अब मैं दुआ करती हूं कि मेरे भाई की सारी मुश्किलें दूर हों और वह देश की सेवा करते रहें।'
इस बार की राखी में क्या है खास?
कमर हर साल रक्षाबंधन के लिए कई राखियां अपने हाथों से बनाती हैं और फिर सबसे खास एक को चुनकर पीएम मोदी की कलाई पर बांधती हैं। इस बार उन्होंने 'ॐ' और भगवान गणेश के डिजाइन वाली दो खास राखियां बनाई हैं। वह कभी बाजार से राखी नहीं खरीदतीं, बल्कि अपने प्यार और भक्ति को राखी में पिरोती हैं। इस साल वह उम्मीद कर रही हैं कि पीएमओ से न्योता मिलेगा, ताकि वह दिल्ली जाकर अपने 'भाई' नरेंद्र मोदी को राखी बांध सकें।
2024 में क्यों टूटी परंपरा?
पिछले साल 2024 में कमर दिल्ली नहीं जा पाई थीं, जिसके चलते वह राखी बांधने के लिए पीएम मोदी से नहीं मिल सकीं। हालांकि, उन्होंने राखी भेजकर अपनी परंपरा को बनाए रखा। कोविड-19 महामारी (2020-2022) के दौरान भी यह सिलसिला रुका था, लेकिन कमर ने डाक के जरिए राखी भेजी थी। इस बार वह अपने पति मोहसिन के साथ दिल्ली जाने की योजना बना रही हैं और उम्मीद करती हैं कि वह अपने भाई की कलाई पर फिर से राखी सजा पाएंगी।
एक रिश्ता जो सीमाओं से परे है
कमर मोहसिन शेख और नरेंद्र मोदी का यह रिश्ता सिर्फ राखी का नहीं, बल्कि दिल से दिल तक का है। पाकिस्तान से भारत आईं कमर का कहना है कि मोदी ने उन्हें हमेशा प्यार और सम्मान दिया। वह कहती हैं, 'जब मैं उनसे मिली, तब वह एक साधारण कार्यकर्ता थे। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें आज इस मुकाम पर पहुंचाया है। मैं हर दिन उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की दुआ करती हूं।'
रक्षाबंधन 2025 का इंतजार
रक्षाबंधन 2025, 9 अगस्त तक मनाया जाएगा, कमर के लिए एक और मौका है अपने भाई नरेंद्र मोदी के साथ इस खास बंधन को सेलिब्रेट करने का। वह कहती हैं, 'मैं चाहती हूं कि मेरे भाई का नाम पूरी दुनिया में और ऊंचा हो।' कमर की यह कहानी न सिर्फ अनोखी मिसाल है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सच्चा रिश्ता खून का नहीं, दिल का होता है।
-
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
PSL की भारी फजीहत, मैच के बीच ही सफेद गेंद अचानक हुई गुलाबी, दुनिया भर में हो रही थू-थू! -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत












Click it and Unblock the Notifications