Raksha Bandhan 2025: महिलाओं के लिए राज्य सरकार का बेहतरीन तोहफा, इन राज्यों में फ्री हुई बस सर्विस

Raksha Bandhan 2025 Free Bus Service: रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, भाई-बहन के खूबसूरती रिश्ते का एक उदाहरण है। इस दिन बहनों की सुरक्षा और सम्मान के वादे के साथ उन्हें उपहार भी मिलते हैं। लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा सिर्फ भाइयों से ही नहीं, बल्कि राज्य सरकारों से भी मिला है। देश के कई राज्यों में महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है, ताकि वे अपने भाइयों से मिलने बिना किसी खर्च के पहुंच सकें।

उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और राजस्थान तक, अलग-अलग राज्यों ने इस खास दिन पर महिलाओं को यात्रा में राहत दी है। कहीं यह सुविधा एक दिन की है, तो कहीं दो या तीन दिन तक महिलाओं को फ्री में सफर करने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं किस राज्य में कितने दिन और किन बसों में मिल रही है ये खास सुविधा।

Raksha Bandhan 2025

रक्षाबंधन पर UP में तीन दिन फ्री बस की सुविधा

उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के साथ एक सहयात्री के लिए भी बस यात्रा मुफ्त कर दी है। यह सुविधा राज्य के अंदर और बाहर जाने वाली रोडवेज बसों पर लागू होगी।

MP के भोपाल और इंदौर में भी फ्री सुविधा

मध्य प्रदेश के दो बड़े शहरों - भोपाल और इंदौर में रक्षाबंधन के दिन यानी 9 अगस्त को महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी।

  • भोपाल: बीसीएलएल (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) की बसों में मुफ्त यात्रा
  • इंदौर: शहर की सभी बसों में महिलाएं बिना टिकट सफर कर सकेंगी

हालांकि भोपाल में कम बसों की वजह से भीड़ बढ़ने की संभावना है।

राजस्थान में दो दिनों का फ्री ट्रैवल

राजस्थान सरकार ने भी महिलाओं को रोडवेज की सभी बसों में दो दिन की मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है।

  • समय: 9 अगस्त सुबह से 10 अगस्त रात 11:59 बजे तक
  • सीमा: केवल राजस्थान राज्य के अंदर यात्रा पर लागू

उत्तराखंड में 9 अगस्त को मिलेगा मुफ्त सेवा का लाभ

उत्तराखंड में महिलाएं 9 अगस्त को रोडवेज की सामान्य बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी। यह सुविधा केवल एक दिन के लिए दी जा रही है।

बिहार में भी रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने पटना और मुजफ्फरपुर के सभी रूटों पर 9 अगस्त को महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा का ऐलान किया है। साथ ही, पटना में चलने वाली पिंक बसों में भी महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

दिल्ली मेट्रो में फ्री यात्रा की सुविधा नहीं

दिल्ली मेट्रो में रक्षाबंधन के मौके पर अभी तक मुफ्त सफर की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनें चलाएगा और स्टेशनों पर स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाएगी।

तीन राज्यों में पहले से फ्री बस यात्रा

दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक में पहले से ही महिलाओं के लिए सरकारी बसों में यात्रा मुफ्त है, इसलिए इन राज्यों में अलग से रक्षाबंधन पर कोई नई घोषणा नहीं की गई।

सुरक्षा और सुविधा का भी ध्यान

राज्य सरकारों ने महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बसों के संचालन, निगरानी और स्टाफ की व्यवस्था भी की है, ताकि इस त्योहारी दिन पर किसी को परेशानी न हो।
ये भी पढ़ें: Gold Rate Today: रक्षाबंधन से पहले सोने-चांदी में उछाल! दिल्ली से लेकर मुंबई तक जानें क्या है गोल्ड रेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+