Raksha Bandhan 2025: कहां-कहां रक्षाबंधन पर बंद हैं स्कूल-कॉलेज? इस बार मिल रही है 2 दिन की छुट्टी
Raksha Bandhan 2025: रक्षा बंधन का नाम सुनते ही मन में भाई-बहन की हंसी, बचपन की शरारतें और मिठाइयों की मिठास ताज़ा हो जाती है। यह सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि भावनाओं का वो अटूट बंधन है जो हर साल प्यार और वचन के धागे से दो दिलों को जोड़ता है। साल 2025 का रक्षा बंधन इस बार और भी खास होने जा रहा है, क्योंकि ना सिर्फ यह शनिवार को पड़ रहा है, बल्कि इसके अगले दिन रविवार होने की वजह से लोगों को लगातार दो दिन की छुट्टी का मौका मिलेगा।
2 दिन की छुट्टी से से त्योहार का मजा दोगुना हो जाएगा, खासकर बच्चों के लिए। वहीं, राज्य सरकार और परिवहन विभाग ने भी जनता की सुविधा के लिए कई खास तैयारियां की हैं, जिससे यह पर्व और भी यादगार बन सके। इस साल रक्षाबंधन महीने के दूसरे शनिवार को पड़ रहा है, जो अधिकांश जगहों जैसे स्कूल-कॉलेज इत्यादि में छुट्टी का दिन होता है।

इस साल कब है रक्षा बंधन?
2025 में रक्षा बंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा, जो कि शनिवार का दिन है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर इस दिन बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें:
क्या दो दिन की छुट्टी मिलेगी?
रक्षा बंधन इस बार शनिवार को है और अगले दिन रविवार की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। ऐसे में लोगों को लगातार दो दिन का आराम मिलेगा। इससे भाई-बहन के प्यार के इस त्योहार को मनाने में लोगों को ज्यादा सुविधा होगी।
किन राज्यों में है रक्षाबंधन की छुट्टी?
रक्षाबंधन के इस खास मौके पर छत्तीसगढ़, दमन और दीव, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में छुट्टी घोषित की गई है। इन राज्यों की सरकारों ने रक्षा बंधन को पारिवारिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए आधिकारिक छुट्टियों की सूची में शामिल किया है। ऐसे में इन राज्यों के स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और अधिकतर संस्थानों में इस दिन कामकाज बंद रहेगा, जिससे लोग त्योहार को परिवार के साथ खुशी और सुकून से मना सकें। इसके अलावा कई राज्यों में महीने के दुसरे शनिवार को स्कूल-कॉलेज बंद रहते हैं, ऐसे में इन जगहों पर भी स्टूडेंट्स और टीचर्स को 2 दिनों की छुट्टी मिलेगी।
शुभ मुहूर्त और भद्रा काल की स्थिति
इस बार राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक रहेगा। खास बात यह है कि इस दिन भद्रा काल नहीं पड़ रहा है, इसलिए पूरे दिन राखी बांधने के लिए शुभ समय रहेगा।
सरकार ने जारी किया अवकाश आदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही 9 अगस्त को सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दी है। रक्षा बंधन को प्रमुख त्योहारों में शामिल करते हुए सरकार ने इसे पारिवारिक और सांस्कृतिक महत्व देने की बात कही है। भविष्य में ऐसे त्योहारों को बढ़ावा देने के लिए और भी योजनाएं बनाई जा रही हैं।
निजी संस्थानों में छुट्टी नहीं तय
जहां सरकारी दफ्तर और स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी तय है, वहीं निजी संस्थान अपने नियमों के अनुसार ही कामकाज करेंगे। कुछ कंपनियां छुट्टी दे सकती हैं, जबकि कुछ में ड्यूटी जारी रहेगी।
सभी के लिए खुशियों भरा होगा यह त्योहार
इस बार रक्षा बंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती का ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के साथ दो दिन की छुट्टी का भी मौका होगा। सरकारी तैयारियों और सुविधाओं के चलते लोग बिना किसी परेशानी के इस पावन पर्व को मना सकेंगे।
ये भी पढ़ें:












Click it and Unblock the Notifications