भाई राहुल के साथ प्रियंका गांधी ने शेयर की बचपन की तस्वीर, लिखी दिल छू लेने वाली बात

Raksha Bandhan 2024: रक्षा बंधन का पर्व भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक है। पूरे देश में रक्षा बंधन का यह पर्व आज (19 अगस्त) बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बीच, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने भाई और कांग्रेस के रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के साथ बचपन की तस्वीर अपने X हैंडल पर शेयर की है।

भाई राहुल गांधी के साथ शेयर की गई बचपन की तस्वीरों के साथ प्रियंका गांधी ने दिल छू लेनी वाली बात लिखी है। साथ ही, प्रियंका गांधी ने देशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई भी दी है।

Priyanka Gandhi and rahul gandhi

प्रियंका गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'भाई-बहन का रिश्ता उस फुलवारी की तरह होता है जिसमें सम्मान, प्रेम और आपसी समझदारी की बुनियाद पर अलग-अलग रंगों वाली यादें, संग के किस्से-कहानियां व दोस्ती को और गहरा करने का संकल्प फलता-फूलता है।'

इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने लिखा कि भाई-बहन संघर्ष के साथी होते हैं, स्मृतियों के हमराही भी और संगवारी के खेवैया भी। आप सभी को राखी की हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं, दूसरी तरफ राहुल गांधी ने भी अपनी बहन प्रियंका के साथ अपनी तस्वीर शेयर की।

राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं स्नेह के पर्व, रक्षाबंधन की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। रक्षा का यह सूत्र आपके इस पावन रिश्ते को सदैव मजबूती के साथ जोड़े रहे।'

जानें रक्षा बंधन का महत्व
रक्षाबंधन एक पारंपरिक हिंदू त्यौहार है, जिसमें बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र या 'राखी' बांधती हैं। बदले में, भाई अपनी बहनों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने की कसम खाते हैं। यह अनुष्ठान परिवारों में आपसी सम्मान और देखभाल का प्रतीक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+