Raksha Bandhan 2021: इस रक्षाबंधन अपनी प्यारी बहन को दें कुछ यूनीक तोहफे, जानिए क्या है वो

नई दिल्ली, 19 अगस्त। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहन अपने भाई के कलाई पर प्यार, विश्वास और सम्मान का धागा बांधती है जिसे राखी कहा जाता है। इस साल 22 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा, लेकिन घर-घर में अभी से साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है। त्योहार के शुभ मुहूर्त की बात करें तो यह 21 अगस्त की शाम 3.45 से 22 अगस्त की शाम 5.58 तक रहेगा। इस बार का रक्षाबंधन एक और वजह से भी खास होने वाला है, उस दिन शुभ संयोग बन रहा है जिससे त्योहार और भी शुभफल हो जाएगा।

बहन को दें कुछ खास गिफ्ट

बहन को दें कुछ खास गिफ्ट

भाई-बहन के बीच का रिश्ता खट्टा-मीठा होता है और इसी वजह से रक्षाबंधन वाले दिन लड़कियां अपने भाई की लंबी उमर की दुआ करती हैं। वो भले ही हमसे पूरे साल लड़ाई करें लेकिन रक्षाबंधन वाले दिन उनका पूरा प्यार अपने भाई के लिए होता है। इस दिन बहनों का अपने भाई से कुछ भी मांगने का पूरा अधिकार होता है। अगर आप भी इस बार रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को कुछ खास तोहफा देना चाहते हैं तो इस काम में हम आपकी मदद कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट के बारे में बताने जा रहे है कि जिसे देकर आप अपनी बहन के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल ला सकते हैं।

ब्यूटी पार्लर में बुकिंग

ब्यूटी पार्लर में बुकिंग

लड़कियों को सजने-संवरने का बहुत शौक होता है और जब बात रक्षाबंधन की हो तो उस दिन फोटो के लिए तो अच्छा दिखना बेहद जरूरी है। अगर आपकी बहन भी ब्यूटी कॉन्शियस यानी मेकअप की शौकीन है तो आप उनके लिए एक अच्छे से पार्लर में अपॉइंटमेंट बुक करा सकते हैं। इसके अलावा उनके लिए हेयर स्पा, बॉडी मसाज, बॉडी पॉलिशिंग जैसी सुविधाएं भी बुक करा सकते हैं।

चॉकलेट बॉक्स

चॉकलेट बॉक्स

अगर आपकी बहन उम्र में बहुत छोटी है और उसे ज्वेलरी व पार्लर में कोई इंट्रेस्ट नहीं है तो आप चॉकलेट बॉक्स ला सकते हैं। चॉकलेट इसलिए क्योंकि ये लगभग हर किसी की पसंद होता है और दूसरा ये कि चॉकलेट सेहत के लिए भी फायदेमंद है। मार्केट में कई तरह के चॉकलेट बॉक्स सस्ते दामों पर मिल जाते हैं।

रेस्टोरेंट में डिनर

रेस्टोरेंट में डिनर

शादी शुदा लड़कियां, रक्षाबंधन वाले दिन या तो अपने मायके जाती हैं या फिर भाई खुद उनके घर जाता है। अगर आपकी बहन की शादी हो गई है तो आप उन्हें रात के डिनर पर ले जा सकते हैं, विद फैमिली। अगर आप डिनर नहीं करना चाहते तो उनके परिवार के लिए किसी रेस्टोरेंट में टेबल बुक करा सकते हैं।

टूर पैकेज

टूर पैकेज

रक्षाबंधन पर बहन के लिए इससे अच्छा गिफ्ट कुछ हो ही नहीं सकता। अगर आपकी बहन घूमने-फिरने की शौकीन है तो आप उसके लिए किसी अच्छे टूरिस्ट प्लेस का टूर पैकेज बुक करा सकते हैं। कोरोना वायरस की वजह से घर में रहने को मजबूर लोग बाहर घूमना चाहते हैं, ऐसे में अगर आप अपनी बहन के लिए टूर पैकेज बुक कराते हैं तो उन्हें बहुत अच्छा लगेगा।

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन पर आड़े नहीं आएगी भद्रा, बनेगा शोभन व धनिष्ठा नक्षत्र का संयोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+