मां बनने के लिए तड़प रही हैं राखी सावंत, बोलीं- टाइम हो गया, पति नहीं आए तो एक रास्ता और है
मुंबई, 29 जून। बिग बॉस फेम और बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। अपने पति (रितेश) का इंतजार कर रहीं राखी सावंत अब मां बनना चाहती हैं। मां बनने की अपनी अच्छा जाहिर करते हुए राखी सावंत ने यह भी कहा कि अब बहुत टाइम हो गया है और अगर पति नहीं आए तो वह कुछ और फैसला लेंगी। आपको बता दें कि राखी सावंत की पर्सनल लाइफ हमेशा से विवादों में रही है, शादी के सालों बाद भी अब तक उनके पति को लेकर मिस्ट्री कायम है।

मां बनना चाहती हैं राखी सावंत
बिग बॉस 14 की फाइनलिस्ट रह चुकीं राखी सावंत ने हाल ही में शो के 15वें सीजन को लेकर अपने बयान से सभी को हैरान कर दिया था। राखी ने कहा था कि वह अपने पति के साथ बिग बॉस 15 में जाना चाहती हैं। हालांकि उनके पति रितेश का अब तक किसी को कुछ अता-पता नहीं है। अब राखी सावंत ने मां बनने की इच्छा जाहिर कर सभी को चौंका दिया है। बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने अपनी मां बनने की इच्छा जाहिर करते हुए भावुक बातें कहीं।

निश्चित उम्र के बाद मां बनना...
राखी ने कहा, 'महिलाएं अपने पीरियड्स और फाइब्रॉयड्स को लेकर काफी समस्याएं झेलती हैं, फिर उन्हें कंसीव करने में बड़ी तकलीफ होती है। महिलाओं के लिए एक निश्चित उम्र के बाद मां बनना मुश्किल हो जाता है।' राखी आगे कहती हैं, 'अगर आप भविष्य में बच्चे प्लान करना चाहती हैं और बॉलीवुड में ज्यादा दिनों तक काम करना चहती हैं तो आप अपने एग्स फ्रीज करा सकती हैं। ये बेहतर ऑप्शन है अपने अंडों को फ्रीज कराना।'

पति नहीं आए तो लेना होगा कोई और फैसला
राखी ने खुद के मां बनने की फीलिंग्स के बारे में बात करते हुए कहा, 'अब मैं मां बनने के लिए तैयार हूं, अब समय आ गया है। मैंने अपने एग्स फ्रीज करा रखे हैं, इसलिए मैं काम कर सकती हूं। अगर मेरे पति आते हैं तो अच्छा है वरना भविष्य में कोई तो फैसला लेना ही पड़ेगा मुझे।' आपको बता दें कि राखी सावंत की शादी की तस्वीरें साल 2019 में सामने आई थीं, हालांकि फोटो में दूल्हे को क्रॉप कर दिया गया था। राखी के मुताबिक उनके पति रितेश कैमरे के सामने नहीं आना चाहते।

बिग बॉस 15 में पति संग आना चाहती हैं राखी
राखी सावंत ने अपने पिछले इंटरव्यू में कहा था, 'मैं बिग बॉस के 15वें सीजन में अपने पति रितेश के साथ एंट्री लेना चाहती हूं, मैं चाहती हूं कि सलमान खान उन्हें सबक सिखाएं और बीबी हाउस में वो सीखें कि उन्होंने मुझसे शादी की है।' राखी सावंत का कहना है कि वह अपने पति से अलग रहती हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसे में अगर हम बिग बॉस के घर में साथ रहेंगे तो पूरा देश देखेगा हमारे बीच कैसी ट्यूनिंग है, उन्होंने ना मुझे पकड़ा है और ना ही छोड़ा है। बस बीच में लटका कर रखा है'।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 15 में होगा राखी सावंत के पति का दीदार? बोलीं- सलमान खान सिखाएं मेरे हस्बैंड को सबक












Click it and Unblock the Notifications