कोरोना वैक्सीन लगवाने पहुंची राखी सावंत का इंजेक्शन देख हुआ बुरा हाल, डर के मारे गाने लगीं गाना
मुंबई, जून 16: बिग बॉस फेम राखी सावंत किसी ना किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। वह लोगों को एंटरटेन करने का कोई भी मौका नहीं छोड़तीं। आए दिन वह कुछ न कुछ ऐसा कर देती हैं जिससे लोगों का ध्यान उनकी ओर चला ही जाता है। हाल ही में राखी सावंत का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कोरोना की वैक्सीन लेती हुई दिखाई दे रही हैं। लेकिन वैक्सीन लेते वक्त राखी सावंत की हालत इस कदर खराब हो गई कि वह डर के मारे गाना गाने लगीं।

वीडियो देख लोगों की छूटी हंसी
राखी सावंत ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वैक्सीन लगवाते वक्त राखी सावंत ने जिस तरह रिएक्ट किया, उसे देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी काफी डरी हुई हैं और वे नर्स से कहती हैं, 'मैं एक गाना गाऊं नया...मेरा वीडियो रिलीज होने वाला है..तेरे ड्रीम में मेरी एंट्री...मेरे ड्रीम में तेरी एंट्री'। तभी नर्स उन्हें कोविडशील्ड का टीका लगा देती है और उन्हें पता भी नहीं चलता।

वैक्सीन के सहारे प्रमोट कर दिया अपना नया गाना
राखी वीडियो में बताती हैं कि उन्होंने कोवीशील्ड की पहली डोज लगवाई है। सोशल मीडिया पर लोग राखी के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। उनका वैक्सीन लगवाने का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। राखी के वीडियो पर एक यूजर्स ने लिखा कि, आपको वैक्सीन की जरूरत नहीं...कोरोना आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। वहीं, एक्टर बिंदू दारा सिंह ने भी राखी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'आपके हाथ में कोवीशील्ड की एंट्री'।

कोरोना वैक्सीन को लेकर राखी ने किया था ये दावा
आपको बताते चलें कि, कुछ हफ्ते पहले राखी सावंत ने यह दावा करके सबको चौंका दिया था कि उन्हें या उनकी फैमिली को कभी कोरोना नहीं होगा, क्योंकि उनके शरीर में यीशू का पवित्र लहू है। राखी सावंत का वह वीडियो खूब वायरल हुआ था। उसमें उन्होंने कहा था कि देश में कोरोना वैक्सीन की कमी है, इसलिए वह चाहती हैं कि उनके हिस्से की वैक्सीन किसी और जरूरतमंद को दे दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications