मुंबई की सड़कों पर दिखीं राखी सावंत, बोलीं- कपड़े नहीं हैं, दुकानें भी बंद हैं तो क्या करूं?
मुंबई, 26 मई: बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत किसी फिल्म में भले काफी दिन से ना दिखी हों लेकिन सोशल मीडिया पर अपने बयानों से चर्चाओं में बनी रहती हैं। हाल ही में राखी सावंत मुंबई में दिखी, इस दौरान उन्होंने रिप्ड जीन्स पहनी हुई थी। इस पर जब कुछ लोगों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मेरे पास कपड़े नहीं हैं, फाड़-फाड़कर पहन रही हूं।

अंधेरी में कॉफी शॉप पहुंचीं थीं राखी
राखी सावंत अंधेरा में एक कॉफी शॉप पर पहुंची थीं। यहां पहुंचते ही उनको लोगों ने घेर लिया। कई लोग वीडियो भी बनाने लगे। इसी दौरान उन्होंने अपने कपड़ों को लेकर कहा, मेरे पास तो कपड़े हैं ही नहीं। पुराने हो गए हैं तो फाड़-फाड़कर पहन रही हूं। लॉकडाउन के चलते दुकानें बंद हैं तो और कुछ कर भी नहीं सकती हूं।

खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने पर बोलीं राखी?
जल्दी ही खतरों के खिलाड़ी का 11वां सीजन शुरू होने वाला है। जिसमें बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे। हाल ही में राखी को एक दुकान के बाहर स्पॉट किया गया तो उनसे खतरों के खिलाड़ी में जाने का लेकर सवाल पूछा। जिस पर उन्होंने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि वो सिर्फ अभिनव शुक्ला की वजह से उस प्रोग्राम में नहीं जाएंगी, क्योंकि उन्हें डर है कि उनको अभिनव से दोबारा प्यार ना हो जाए।

पति को लेकर करती रहती हैं दावे
राखी सावंत को बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन भी कहा जाता है, इसकी वजह यही है कि वो कुछ ना कुछ विवाद खड़ा करती रहती हैं। राखी अपनी शादी और पति को लेकर लगाता बयान देती रहती हैं। हालांकि उनके पति की फोटो या वीडियो आज तक किसी ने नहीं देखा है। उनको लेकर एक्ट्रेस ने कई दावे किए हैं। कुछ समय पहले राखी ने कहा था कि वो रितेश से लंबे समय तक नहीं मिली थी। हाल ही में राखी सावंत ने दावा किया कि रितेश से उन्होंने शादी गुजरात के एक बड़े डॉन से बचने के लिए की थी।












Click it and Unblock the Notifications