पति का किसी ने मुंह तक नहीं देखा, राखी ने मां बनने की भी कर दी बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहे जाने वाली राखी सावंत ने कुछ वक्त पहले अपने शादी कर लेने का ऐलान किया था। हालांकि वो पति के साथ कभी नजर नहीं आईं और उनका कोई फोटो भी कभी शेयर नहीं किया। अब उन्होंने अपने मां बनने को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। राखी ने कहा है कि वो अगले साल मां बनेंगी।

2020 में बनूंगी मां: राखी

2020 में बनूंगी मां: राखी

एक इवेंट में राखी ने कहा कि वो अपब अपनी फैमिली बढ़ाने के बारे में सोच रही हूं। मैं 2020 तक बच्चा प्लान करूंगी। राखी ने अपने ससुरालवालों के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरे सास-ससुर बहुत सिंपल और केयरिंग हैं। वो किसी भी बात को लेकर ज्यादा सोच-विचार नहीं करते हैं। दो नन्द हैं वो भी दोनों बहुत प्यारी हैं।

बच्चे के साथ ही दिखेंगे पति

बच्चे के साथ ही दिखेंगे पति

राखी ने अभी तक अपने पति को किसी से नहीं मिलवाया है। इस पर उन्होंने कहा कि 2020 में जब मैं मां बनूंगी तो रितेश सीधा बच्चे के साथ ही सबके सामने आएंगे। राखी ने कहा कि सब मेरे पति रितेश के बारे में पूछते रहते हैं, मुझे डर लगता है कि कहीं उन्हें किसी की नजर ना लग जाए। इसीलिए उनको सबसे छिपाकर रखा है।

सोशल मीडिया पर दी थी शादी करने की जानकारी

सोशल मीडिया पर दी थी शादी करने की जानकारी

राखी सावंत कुछ समय पहले मांग में सिंदूर भरे नजर आईं थीं। उन्होंने बताया था कि उन्होंने एक एनआरआई से शादी कर ली है। उनके पति का नाम रितेश है। जो कि एक बिजनेसमैन हैं। राखी के पति अब तक किसी के सामने आए नहीं हैं। राखी का कहना है कि वो बहुत शर्मीले हैं, इसलिए कैमरा से दूर रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+