राखी से शादी का दावा करने वाले दीपक कलाल ने पहले लड़की से खाया थप्पड़ फिर दी उसे PM मोदी की धमकी

Recommended Video

    Deepak Kalal ने लड़की से खाया थप्पड़ फिर दी उसे PM Modi की दी धमकी | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। ड्रामा क्वीन राखी सावंत से शादी करने का दावा करने वाले दीपक कलाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, वजह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो है, जिसमें दीपक कलाल मेट्रो ट्रेन में एक लड़की के हाथों थप्पड़ खाते दिख रहे हैं, प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये वीडियो दिल्ली मेट्रो का था जिसमें थप्पड़ मारने वाली लड़की ने बिना परमिशन के दीपक कलाल की सेल्फी ली थी, जिस पर वो भड़क गए और लड़की के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने लगे, जिस पर लड़की को काफी गुस्सा आ गया और उसने दीपक को जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया।

    दिल्ली मेट्रो में लड़की ने जड़ा दीपक कलाल को जोरदार थप्पड़

    हालांकि थप्पड़ खाने के बाद भी दीपक का दिमाग सही नहीं हुआ और उन्होंने लड़की को पीएम मोदी का नाम लेकर धमकी दे डाली, धमकी वाला वीडियो खुद दीपक ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है। दीपक कहते हैं, 'ऐ.. दो टके की डेहली की छोरी। तूने दीपक कलाल की सेल्फी ली? वो भी मेट्रो में, वो भी बिना परमिशन के। अभी मैंने नरेंद्र मोदी को बोलकर तुझे अपनी होटल में नहीं बुलवाया तो देख लेना। तूने जो विद आउट ब्यूटी मोड से मेरा फोटो लिया है, अब देख तू कैसे फूदकेगी। देख अभी तेरा हश्र क्या होगा।'

    दीपक ने लड़की दो दी पीएम मोदी की धमकी

    यही नहीं वीडियो पोस्ट करते हुए दीपिक ने लिखा, 'दिल्ली की लड़कियों आपको मेरे साथ सेल्फी लेने की इजाजत नहीं है। आपके खिलाफ में एक्शन लूंगा।' फैंस प्लीज मेरा सपोर्ट करो, दीपक के इस वीडियो पर काफी लोगों ने रिएक्शन दिया है, कुछ तो दीपक के साथ दिखाई दे रहे हैं तो कुछ को ये जबरदस्ती का स्टंट लग रहा है और दीपक की ही आलोचना कर रहे हैं।

    राखी मेरे बच्चे की मां बनने वाली है: दीपक कलाल

    राखी मेरे बच्चे की मां बनने वाली है: दीपक कलाल

    मालूम हो कि ये वो ही दीपक कलाल हैं,जिन्होंने राखी पर कुछ दिन पहले संगीन आरोप लगाए थे, उन्होंने कहा था कि राखी सावंत उनके बच्चे की मां बनने वाली हैं और 7 महीने के अंदर ही सच सामने आ जाएगा, दीपक कलाल ने अपनी इंस्टा अंकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, इस पोस्ट में दीपक ने राखी सावंत के प्रेग्नेंट होने का दावा करते हुए लिखा था, 'राखी मेरा बच्चा तेरे पेट में पल रहा है, वो अपने पापा की बेइज्जती का बदला जरूर लेगा।

    'मैंने राखी को पूरे 4 करोड़ रुपये की रकम दी थी'

    आपको बता दें कि इससे पहले भी दीपक कलाल ने मीडिया में बयान दिया था कि राखी ने उन्हें धोखा दिया है, राखी ने उनसे शादी करने का वादा किया था, जिसके लिए उन्होंने राखी को पूरे 4 करोड़ रुपये की रकम दी थी, दीपक ने इससे पहले भी एक वीडियो शेयर करके जमकर राखी को खरी-खोटी सुनाई थी और कहा था कि तुम्हें शर्म आनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+