राखी सावंत का दावा निकला सच्चा, जावेद अख्तर बोले- जी हां मैं बनाना चाहता हूं राखी की बायोपिक
मुंबईः बिग बॉस 14 में चैलेंजर के तौर पर एंट्री करने के बाद बॉलीवुड की ड्राम क्वीन राखी सावंत खूब चर्चा में हैं। एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ और अपने बयानों के वजह से वो सुर्खियों में बनी रहती हैं। बिग बॉस में हर दिन नई-नई नौटंकी करके खूब टीआरपी बटोरा। राखी के फैंस की उनकी हर एक्टिवी पर निगाह रहती है। हमेशा लाइम लाइट में बनी रहने वाली राखी सावंत ने हाल में दावा किया कि मशहूर गीतकार जावेद अख्तर उनकी बायोपिक बनाना चाहते है। राखी सावंत के इस दावे ने सभी को अचंभित कर दिया था लेकिन इस बयान के एक दिन बाद जावेद अख्तर ने इसी स्वयं पुष्टि की है और राखी के इस दावे को सही बताया है।

जावेद अख्तर ने ड्रामाक्वीन के इस दावे पर लगाई मुहर
बता दें राखी सावंत ने एक दिन पहले मीडिया को दिए साक्षात्कार में कहा था कि जावेद अख्तर उनकी एक बायोपिक बनाना चाहती हैं और इसके लिए स्वयं फिल्मों के गीतकार और पटकथा लेखक ने किसी के थ्रू उन्हें खुद फोन करवाया और बात की थी। राखी सावंत के इस दावे को लोग अचंभित थे लेकिन शनिवार को जावेद अख्तर ने ड्रामाक्वीन के इस दावे पर मुहर लगा दी है। राखी सावंत ने कहा कि जी हां मैं राखी सावंत की सच में बायोपिक बनाना चाहता हूं। जावेद अख्तर ने अब जब राखी सावंत के दावे को सच्चा करारा दिया है तो लोगों को यकीन हो चुका है कि राखी इस बात सच्ची थीं।

जावेद अख्तर बोले मैंने पांच साल पहले सोची थी ये बात
जावेद अख्तर ने SpoltboyE से बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि वो राखी सावंत की बायोपिक बनाना चाहते हैं। वो डांसर और बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत के जीवन पर स्क्रिप्ट लिखना चाहते हैं और उन पर फिल्म बनाना चाहते हैं। जावेद अख्तर ने कहा कि यह सच है कि मैं उसकी जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहता हूं। जावेद अख्तर ने एक पुराना वाकया भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि चार-पांच साल पहले हम एक ही फ्लाइट में सफर कर रहे थे। उस यात्रा के दौरान राखी ने मुझे अपने बचपन के बारे में बताया था और तब मैंने सोचा था कि मैं एक दिन उसकी जिंदगी पर एक स्क्रिप्ट जरूर लिखूंगा।"

राखी बोली- लोगमेरे ऊपर बनी बायोपिक देखना चाहेंगे भी कि नहीं
बता दें राखी सावंत ने इंडिया टीवी डाट कॉम को दिए साक्षात्कार में कहा था कि गीतकार और लेखक जावेद अख्तर उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहते हैं. उन्होंने हाल ही में एक्ट्रेस को फोन भी किया था और एक मीटिंग फिक्स करने की भी बात कही थी और उस मीटिंग में मेरे पर बायोपिक बनाने के लिए चर्चा करेंगे। राखी सावंत ने कहा- 'करीब एक साल पहले मुझे जावेद अख्तर जी की तरफ से मुझे कॉल आया था लेकिन मैं अभी तक उनसे मिल नहीं पाई। वह मुझ पर बायोपिक बनाना चाहते हैं, लेकिन मेरी जिंदगी बहुत की कॉन्ट्रोवर्सियल रही है और मुझे नहीं पता कि देश के लोग मेरे ऊपर बनी बायोपिक देखना चाहेंगे भी कि नहीं।'

राखी सावंत ने शादी को लेकर किया ये खुलासा
बता दें बिग बॉस में अभिनव शुक्ला के साथ राखी ने फर्लटिंग की, इसके बाद जूली का भूत, राखी ने हर तरह से फैंस का मनोरंजन किया। वहीं राखी की जब से बिग बॉस के शो में एंट्री हुई थी। राखी सावंत के रहस्यमयी पति रितेश के बारे में बराबर सवाल पूछे गए। शो की शुरूआत से राखी सावंत दावा करती रही कि उनकी एनआरआई से शादी कोई काल्पनिक नहीं है वहीं शो के अंत होने तक राखी ने स्वीकारा कि वो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अपने पति को तलाक दे देगी। वहीं घर से बाहर आने के बाद राखी ने कहा कि उनकी शादी गैरकानूनी थी क्योंकि जिस एनआरआई ने उनसे ब्याह रचाया वो पहले से शादी शुदा था।
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया












Click it and Unblock the Notifications