ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने शेयर की बोल्ड तस्वीर, कहा-मैं और वो बाथटब में...
नई दिल्ली। एक बार फिर से ड्रामा क्वीन से विख्यात राखी सावंत सुर्खियों में हैं, वजह इस बार उनकी शादी है, जिसके बारे में उन्होंने अचानक से खुलासा करके सबको चौंका दिया है, शादी के बाद से लगातार राखी सावंत सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वो लगातार अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर रही हैं, इसी क्रम में बॉलीवुड अदाकारा ने अब बेहद ही हॉट पिक्चर्स को शेयर करके सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

शादी के बाद पति संग बाथटब में एन्जॉय कर रही हैं राखी सावंत?
राखी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वो बाथटब में हैं, तस्वीरों को शेयर करते वक्त राखी ने कैप्शन दिया है, Having fun with my love 😍 getting crazy 😜., जिसके मुताबिक राखी अपने पति रितेश के साथ बाथटब में एन्जॉय कर रही हैं, राखी ने गले में मंगलसूत्र भी पहना हुआ है. हालांकि, राखी के पति किसी भी फोटो में उनके साथ दिखाई नहीं दे रहे हैं।
ट्रंप की कंपनी में काम करते हैं राखी के पति
राखी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, लोग राखी से उनके पति के बारे में सवाल कर रहे हैं, हालांकि राखी ने अभी किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया है। आपको बता दें कि हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए राखी ने कहा कि मेरे हसबैंड डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी में काम करते हैं लेकिन वो अभी अपने पति संग यूके में शिफ्ट नहीं होने वाली हैं क्योंकि उनके पति रितेश की ख्वाहिश है कि मैं इंडस्ट्री और अपना काम ना छोड़ूं, वो मेरे लिए किसी परमेश्वर से कम नहीं है।

शादी के बाद भी बॉलीवुड में काम करेंगी राखी
इससे पहले स्पॉटबॉय से बात करते हुए राखी ने कहा था कि मैं अपने पति से बेहद प्यार करती हूं, मैंने अपने फैन से बात की है, वो फैन जो मुझसे सच्चा प्यार करता है, मेरा वीजा आते ही मैं भी उनके पास चली जाऊंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं इसके बाद भी भारत में काम करना जारी रखूंगी। मैं हमेशा से टीवी शो प्रोड्यूस करना चाहती थी और मुझे लगता है कि मेरा सपना अब पूरा होने जा रहा है।

डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थीं राखी
राखी का कहना है कि उनके पति उनके बरसों पुराने फैन हैं जिसने पहली बार उन्हें प्रभु चावला के साथ इंटरव्यू में देखा था। राखी ने बताया कि उन्होंने मुझे व्हाट्सएप किया और फिर हमारी बातें शुरू हो गईं। समय के साथ हम अच्छे दोस्त बन गए, ये सब कुछ लगभग डेढ़ साल पहले हुआ था।

साल 2020 में चाहती हैं मां बनना
साथ ही राखी ने कहा कि वो साल 2020 में फैमिली प्लानिंग के बारे में भी सोच चुकी हैं। राखी ने बताया कि वे काम के लिए अमेरिका से भारत आती जाती रहेंगी।
JW Marriott होटल में गुपचुप रचाई
शादी ऐसे खबरें थीं कि राखी सावंत ने मुंबई के JW Marriott होटल के कमरे में रविवार 28 जुलाई की दोपहर शादी की, इस सीक्रेट वेडिंग में कपल के परिवार वालों के अलावा 4-5 मेहमान शामिल हुए थे, हालांकि राखी सावंत ने शादी की खबरों पर ये कहते हुए लगाम लगा दी थी कि उन्होंने शादी की ही नहीं है बल्कि ये एक ब्राइडल फोटोशूट था, जिसके लिए उन्होंने दुल्हन वाला लुक लिया थालेकिन इतना सब होने के बाद राखी ने अपनी शादी को सच बताया।












Click it and Unblock the Notifications