मांग में सिंदूर लगाए बोलीं राखी सावंत, शादी तो कर चुकी लेकिन पति शर्माते हैं इसलिए अभी तक...
नई दिल्ली। अभिनेत्री राखी सावंत ने बताया है कि वो शादी कर चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वो लाल जोड़े और मांग में सिंदूर लगाए दिख रही हैं। उन्होंने बताया है कि उनका पति एनआरआई है। राखी ने पति के साथ कोई तस्वीर अब तक शेयर नहीं की है। इस पर उन्होंने बताया है कि मेरे पति दरअसल बहुत ज्यादा शर्मीले हैं, तस्वीरें नहीं खिचाते हैं।

मीडिया से शर्माते हैं पति इसलिए तस्वार नहीं
राखी एक हफ्ते पहले मुंबई में एक छोटे और बेहद सीक्रेट समारोह में उन्होंने शादी की। राखी ने कहा, शादी तो मैं कर चुकी लेकिन मैं पति से किसी को मिला नहीं सकती क्योंकि वो माीडिया से बेहद शर्माते हैं। राखी ने बताया है कि उनके पति रितेश अमेरिकी राष्ट्रपति की टीम से जुड़े हैं। राखी ने बताया है कि उन्होंने हिंदू और इसाई रीति रिवाजों से शादी की।

शादी में सबको बुलाने का क्या मतलब
एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने कहा, मेरे हसबैंड को मीडिया वगैरह बिल्कुल पसंद नहीं है। उनको किसी के सामने नहीं आना था। शादी तो परिवार के बीच होती है दुनिया को थोड़े ही बुलाना होता है। इसलिए हमने चुपचाप शादी की। राखी ने बताया कि व्हाट्सऐप पर रीतेश से उनकी बातचीत शुरू हुई थी और रीतेश ने उनको प्रपोज भी व्हाट्सऐप पर ही किया था।

पहले भी शादी करने की बात कह मुकर चुकीं राखी
राखी सावंत अक्सर उल्टे सीधे बयान देकर सुर्खियों में बने रहना जानती हैं। वो अपनी शादी को लेकर भी कई बार बयानबाजी कर चुकी हैं। कुछ समय पहले दीपक कलाल से शादी की अनाउंसमेंट की थी। दोनों ने साथ में ये ऐलान किया था लेकिन बाद में कहा कि इसमें सच्चाई नहीं है। उससे पहले भी वो कई बार ऐसी बातें कह चुकी हैं, जो बेकार साबित हुईं।












Click it and Unblock the Notifications