राखी सावंत का दर्द, 'अमिताभ बच्चन या अनिल कपूर की बेटी नहीं हूं, मां ने भी कहा था,काश पैदा होते ही मर जाती'

राखी सावंत का दर्द, 'मैं अमिताभ बच्चन या अनिल कपूर की बेटी नहीं हूं, मां ने भी कहा था, काश पैदा होते ही मर जाती'

मुंबई, 06 जुलाई: राखी सावंत पिछले 20 सालों से ज्यादा वक्त से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। राखी सावंत अक्सर अपने इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री में आने और परिवार के साथ हुए अपने विवाद के बारे में बात करती हैं। राखी सावंत ने अपने एक हाल ही इंटरव्यू में बताया है कि कैसे फिल्म जगत में आने के उनके फैसलों के कारण वह अपने परिवार वालों से दूर हो गई हैं। राखी सावंत ने कहा है कि कई विवादों और कॉन्ट्रोवर्सी होने के बाद एक बार तो उनकी मां ने भी उन्हें कह दिया था कि, ''काश तुम पैदा होते ही मर जाती'। राखी ने कहा, ''एक वक्त था, जब मेरी मां ने मुझसे कहा था कि अच्छा होता तू उसी वक्त मर गई होती, जब पैदा हुई थी।''

राखी बोलीं- परिवार वाले नहीं करते मुझसे और मां से बात

राखी बोलीं- परिवार वाले नहीं करते मुझसे और मां से बात

राखी सावंत ने 'बॉलीवुड बबल' को दिए इंटरव्यू में कहा है, ''मेरे चाचा, मामा और परिवार के बाकी लोगों ने मुझसे और मेरी मां से सारे रिश्ते तोड़ दिए हैं। मेरे से तो कोई बात भी नहीं करना चाहता है। मेरे परिवार वालों का मानना है कि मैं फिल्म इंडस्ट्री में आई और अगर मैं घरवालों से बात करूंगी तो इसका गलत प्रभाव पड़ेगा।''

'मेरे परिवार में बालिका वधू वाला कल्चर है'

'मेरे परिवार में बालिका वधू वाला कल्चर है'

राखी सावंत ने कहा, ''मैं बहुत छोटी सी उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में आ गई हूं, लेकिन ये मेरे लिए आसान नहीं था क्योंकि मेरे परिवार में तो 'बालिका वधू' (टीवी शो) वाला कल्चर था। इसलिए उस वक्त मुझे एक ही मौका मिला और मैं घर से भागकर बॉलीवुड में आ गई। इसका नतीजा ये हुआ कि मुझे और मेरी मां से अब कोई बात नहीं करता है।''

मुझे तो पिता के अंतिम संस्कार में भी नहीं बुलाया गया- राखी

मुझे तो पिता के अंतिम संस्कार में भी नहीं बुलाया गया- राखी

राखी सावंत ने कहा, ''मुझे तो मेरे पिता के अंतिम संस्कार में भी नहीं बुलाया गया था। लेकिन आज मुझे पूरा यकीन है कि आज मेरे पिता को मुझ पर गर्व होगा। भगवान का शुक्र है कि मैंने यह फैसला लिया है क्योंकि इसी वजह से मैं मैं जो आज हूं, वह बन पाई हूं। इतने सालों बाद भी मेरा परिवार आज तक मुझे स्वीकार नहीं करता है। वे मेरी मां से बात नहीं करते हैं। मेरे चाचा, मेरा पूरा परिवार, सोचते हैं कि क्योंकि मैं भाग गई थी, इसलिए उनकी बेटियां भी भाग जाएंगी।''

मां ने भी कह दिया था, 'काश तू पैदा होते ही मर गई होती'

मां ने भी कह दिया था, 'काश तू पैदा होते ही मर गई होती'

राखी ने कहा, ''एक मेरी मां है, जिसके मैं बहुत करीब हूं। लेकिन एक वक्त था जब वो मेरी लाइफ स्टाइल से निराश हो गई थीं। एक समय था जब मेरी मां ने मुझसे कहा था, 'यह क्या है, क्या तुमको लेकर विवाद चल रहा है, काश एक समय था जब मेरी मां ने मुझसे कहा था, 'काश तू पैदा होते ही मर गई होती'। जब मीका सिंह के साथ मेरा विवाद (किसिंग वाला) हुआ था, पूरे खानदान ने मेरी मां को बहुत सुनाया था।''

'मैं अमिताभ बच्चन या अनिल कपूर की बेटी नहीं हूं'

'मैं अमिताभ बच्चन या अनिल कपूर की बेटी नहीं हूं'

राखी ने आगे कहा, मीका सिंह वाले विवाद के बाद मेरे पापा ने मां को उस वक्त पीटा था। मेरे पिता अक्सर मेरी मां को पीटते थे। मैंने उस वक्त मेरी मां से कहा था, मुझे आजाद कर दे मां, मुझे स्ट्रगल करने दो। बॉलीवुड में कोई भी मुझे ताज नहीं देने वाला है। मुझे दे दो आजादी। मैं अमिताभ बच्चन या अनिल कपूर की बेटी नहीं हूं। मैं हाई स्कूल भी नहीं गई हूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+