बॉलीवुड एक्ट्रेस का खुलासा: होटल में एक ही कमरे में ठहरते थे बाबा-हनीप्रीत
मुंबई। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम और उनकी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दोनों के बीच के संबंधों को लेकर भी कई चौंकाने वाले राज सामने आया है। एक और धमाकेदार खुलासा किया है बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने। राखी सावंत ने राम रहीम और हनीप्रीत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है और कहा कि दोनों के बीच संबंध सामान्य नहीं थे।

एक ही कमरे में ठहरते थे बाबा-हनीप्रीत
राखी सावंत ने एक चैट शो के दौरान कहा कि होटल में राम रहीम और हनीप्रीत एक ही कमरे में ठहरते थे। राखी ने कहा कि मैं तीन सालों से राम रहीम और हनीप्रीत को जानती हूं। वो दोनों एक ही कमरे में ठहरते थे। एक बार जब मैं उनसे मिलने पहुंची तो मुझे उनके बाथरूम में कई तरह की जड़ी-बूटियां मिलीं। राम रहीम उनका इस्तेमाल अपनी शारीरिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए करता था।

बाबा ने कहा था सेक्रिफाइज करो
राखी ने कहा कि फिल्म के लिए मैं जब बाबा से मिली तो उसने मुझसे कहा कि सेक्रिफाइसेस करो। राखी ने कहा कि अब मुझे समझ आया है कि सेक्रिफाइसेस से उसका मकसद कास्टिंग काउच से था।

लड़कियों को कमरे में बुलाती थी हनीप्रीत
राम रहीम और हनीप्रीत के बीच के संबंधों पर फिल्म बना रही राखी सावंत ने कहा कि हनीप्रीत लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर होटल में बुलाती थी। राखी ने कहा कि हनीप्रीत मुझे बाबा के करीब देखकर जलती थी।

बाबा के इरादों से डर गई थी
राखी सावंत ने कहा कि एक बार जब मैं डेरा की गुफा में गई तो मुझे एक ड्रिंक दिया, जिसे पीकर मैं बेहोश हो गई। लेकिन हनीप्रीत ने बाबा को मेरे करीब नहीं आने दिया, क्योंकि वो डरती थी कि कहीं बाबा मुझसे शादी न कर ले। राखी ने कहा कि मैं हनीप्रीत का धन्यवाद करती हूं कि उसने बाबा को मेरे करीब आने से रोक दिया।












Click it and Unblock the Notifications