'मस्तानी' बन मुंबई की सड़कों पर निकलीं राखी सावंत, बोलीं-मैं अपने बाजीराव को ढूंढ रही हूं

मुंबई, मई 30: एक्ट्रेस राखी सावंत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कंट्रोवर्सी क्वीन के तौर पर जानी जाती हैं। वह अपनी हरकतों और ड्रामे के लिए सुर्खियां बटोरती रहती हैं। बिग बॉस 14' में सभी का दिल जीतने के बाद हाल ही वह 'मस्तानी' बन मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आई और अपने बाजीराव की तलाश करती दिखीं। इस दौरान राखी का लुक ठीक वैसा था जैसा कि फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका पादुकोण का था। राखी का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि बिना मास्क के घूमने पर लोगों ने उनकी आलोचना भी की है।

लोखंडवाला में स्पॉट हुईं राखी सावंत

लोखंडवाला में स्पॉट हुईं राखी सावंत

राखी सावंत शुक्रवार को मुंबई के लोखंडवाला में स्पॉट हुईं और जिसने भी उन्हें देखा वह एक बार ठिठक गया। दरअसल, राखी सावंत मस्तानी लुक में थीं। उन्होंने मस्तानी की पूरी ड्रेस पहन रखी थी और सर पर पगड़ी लगाई हुई थी। इसके अलावा उन्होंने हाथों में वीणा लिया हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राखी को कहते हुए सुना जा सकता है कि, मैं मस्तानी हूं..आप डब्बा वाला टिफिन वाले हो..मुझे लगा तुम बाजीराव हो..कल से मेरे लिए भी टिफिन भिजवा देना। इसके बाद राखी डांस करना शुरू कर देती हैं।

राखी ने सुनाया अपने दुखड़ा

राखी ने सुनाया अपने दुखड़ा

इसके बाद मस्तानी के गेटअप में राखी सावंत सड़क पर पैदल जा रही थीं कि उनसे पैपराजी आकर पूछते हैं आप कहां जा रही हैं? इस पर राखी रुकती हैं और गाने लगती है 'ये दुनिया ये महफिल मेरे काम की नहीं।' फिर एक्ट्रेस कहती हैं, 'मैं आज बहुत सैड हूं, ना वैक्सीन मिल रही है, ना कपड़ों की दुकान खुल रही है। ना मुंबई से लॉकडाउन हट रहा है। राखी आगे कहती हैं कि, न मैं 'खतरों के खिलाड़ी' में जा पाई। न मेरे शादीशुदा होते हुए मेरा पति मुझ मिल रहा। एक शो मिला था मुझे 'नच बलिए' वो भी अभी-अभी न्यूज आई कि वो बंद हो रहा है।'

राहुल वैद्य की फोटो शेयर लिखा-मिल गया बाजीराव

राहुल वैद्य की फोटो शेयर लिखा-मिल गया बाजीराव

राखी आगे कहती हैं कि,अब मेरे हसबैंड से मैं कभी नहीं मिल पाऊंगी। वह तो बर्फ में बैठकर पता नहीं कौन सा गोला खा रहा है। आप मुझे मीरा बोलो या मुझे मस्तानी बोलो मैं अपने बाजीराव को ढूंढ रही हूं। इसके बाद राखी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की तस्वीर में उनके पति नहीं बल्कि उनके अच्छे दोस्त राहुल वैद्य दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में राहुल बाजीराव के लुक में मस्तानी राखी के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए राखी ने लिखा है- 'मुझे बाजीराव मिल गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+