गैरकानूनी है राखी सावंत और रितेश की शादी, 'ड्रामा क्वीन' ने खुद कबूली ये बात, लेंगी तलाक!

मुंबई। बिग बॉस 14 में अपनी हरकतों से दर्शकों का मनोरंजन करने वालीं 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत इन दिनों अपनी कथित शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि रितेश से उनकी शादी गैरकानूनी है, इसलिए अब वह उनसे तलाक लेना चाहती हैं। बता दें कि बिग बॉस के हाल ही में खत्म हुए सीजन 14 में राखी सावंत ने अपनी शादी और एनआरआई पति रितेश का खुलासा किया था, लेकिन उनकी पहचान अभी तक रहस्य बनी हुई है।

ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने वालीं इकलौती चैलेंजर

ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने वालीं इकलौती चैलेंजर

मालूम हो की बिग बॉस 14 का खिताब एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने जीता है, जबकि राहुल वैद्य फर्स्ट रनरअप रहे। ग्रैंड फिलाने की रात राखी सावंत ने उस समय सबको हैरान कर दिया जब उन्होंने 14 लाख रुपए लेकर शो छोड़ दिया। बता दें कि राखी सावंत बिग बॉस सीजन 14 में चैलेंजर के तौर पर आई थीं, ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने वालीं वह इकलौती चैलेंजर थीं।

क्या ये था राखी का पब्लिसिटी स्टंट?

क्या ये था राखी का पब्लिसिटी स्टंट?

पूरे सीजन राखी सावंत अपने पति रितेश को लेकर चर्चा में रहीं, कई बार वह अपने पति को मिस करती भी दिखाई दीं। वहीं, जब उनके घरवालों से रितेश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी राखी सावंत के पति के होने का दावा किया। कई लोगों का मानना था कि रितेश 'मिस्ट्री हस्बैंड' हैं, राखी ने ऐसा पब्लिसिटी स्टंट के लिए किया। बता दें कि राखी सावंत 14 लाख रुपए लेकर बिग बॉस का शो छोड़ने के पीछे उनकी आर्थिक तंगी को बताया।

राखी सावंत को रितेश ने शादी के दिन ही छोड़ा

राखी सावंत को रितेश ने शादी के दिन ही छोड़ा

शो के खत्म होने के बाद एक बार फिर राखी सावंत ने अपने पति रितेश को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने एक इंटरव्यू में राखी ने पति से तलाक लेने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा, शो में प्रवेश करने से पहले, वह 'अंदर से टूट गई थी। मेरी शादी को लेकर कई तरह की दिक्कतें चल रही थीं...तलाक...मेरे पति ने हमारी शादी के दिन मुझे छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि वह मीडिया का सामना नहीं करना चाहते हैं। जब मेरी शादी के बारे में पता चला तो रितेश पीछे के दरवाजे से भाग गए थे। शादी के बाद लॉकडाउन लग गया और हम दोनों साथ नहीं रह पाए।

पत्नी के साथ खुश रहें रितेश: राखी सावंत

पत्नी के साथ खुश रहें रितेश: राखी सावंत

राखी ने कहा कि उन्होंने उन 'सदमों' पर काबू पा लिया, लेकिन वह रितेश के साथ अपना भविष्य नहीं देखती। शो में उन्होंने कहा था कि रितेश पहले से ही शादीशुदा थे, और उनका एक बच्चा भी है। इस बारे में पूछे जाने पर कि वह रितेश से दुनिया को कब मिलवाएंगी, राखी ने कहा, पहले मुझे उससे मिलने दो। मुझे अभी ये नहीं पता कि शो में उसके लिए बोली गई बातों पर उसका क्या रिएक्शन होगा। मैं उसका जीवन बर्बाद नहीं करना चाहती, उसे अपनी पत्नी के साथ खुशी से रहना चाहिए। हमारी शादी गैरकानूनी है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss: राखी सावंत के सामने था मां की जिंदगी का सवाल, इस वजह से 14 लाख लेकर छोड़ा शो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+