राखी सावंत ने लगाए तनुश्री पर सनसनीखेज आरोप, कहा-वो तो ड्रग्स लेकर पड़ी थीं मैंने पूरा किया गाना
मुंबई। इस वक्त बॉलीवुड की गलियारों में खलबली मची हुई है, वजह हैं तनुश्री दत्ता, जिन्होंने हिंदी सिनेमा के क्लासिक हीरो कहे जाने वाले एक्टर नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि आज से 10 साल पहले एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ बदसलूकी और गंदी हरकत की थी। तनुश्री के इस बयान पर जहां पूरी तरह से हड़कंप मच गया है वहीं दूसरी ओर नाना पाटेकर ने इन सारे आरोपों का खंडन करते हुए तनुश्री दत्ता को ही झूठा बोल दिया है।

राखी ने कहा-तनुश्री ड्रग्स लेती हैं और झूठी हैं
अभिनेत्री और नाना के इस विवाद पर बॉलीवुड भी दो हिस्सों में बंट गया है, कोई तनुश्री को सपोर्ट कर रहा तो कोई विरोध में है लेकिन अब तनुश्री पर सनसनीखेज आरोप लगाया है बॉलीवुड की आयटम गर्ल राखी सावंत ने, जिन्होंने कहा है कि मैंने 'हॉर्न ओके प्लीज' के गाने में तनुश्री दत्ता को रिप्लेस किया था क्योंकि तनुश्री ने गाना बीच में छोड़ दिया था, मेरे पास अचानक से कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का फोन आया था कि तुम तत्काल सेट पर आओ, एक गाना शूट करवाना है।

राखी ने सुनाया उस वक्त का किस्सा
राखी ने कहा कि उस वक्त उनकी बात सुनकर मैं हैरान रह गई क्योंकि अचानक कौन सा गाना, तब गणेश आचार्य ने बोला कि बस राखी तुम आ जाओ, गाना मैंने बनाया है, अभी शूट करना है, राखी ने बताया, मेरे पास नाना पाटेकर का भी फोन आया, वो बोलने लगे कि तुम गाना कर दो, मैंने जब ये सुना तो फौरन सेट पर पहुंची।

नाना पाटेकर ने की राखी से विनती
वहां जाकर पता चला कि तनुश्री ने आधा गाना शूट कर लिया है लेकिन अब वो सहयोग नहीं कर रही हैं, उन्होंने खुद को वैनिटी वैन में बंद कर लिया है और बाहर नहीं आ रही हैं। राखी ने कहा कि उस वक्त डेजी शाह मास्टर जी की एसिस्टेंट थी और उसने सारी बात बताई कि वो खुद तनुश्री को बुलाने 10 बार गईं थी लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, इसके बाद नाना मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि राखी अब तुम संभाल लो, इतना बड़ा सेट लगा है, 100 से ज्यादा डांसर हैं, प्रोड्यूसर का पैसा लगा है, वो मर जाएगा।

तनुश्री ड्रग्स लेकर वैन में 4 घंटे से बेहोश पड़ी थीं....
राखी ने कहा, जब मैंने सब सुना तब मैं खुद तनु को बुलाने गई लेकिन वो नहीं आई फिर मैंने उनके हेयर ड्रेसर और मेकअप आर्टिस्ट को फोन किया, जिसने कहा कि उस दिन तनुश्री ड्रग्स लेकर वैन में 4 घंटे से बेहोश पड़ी थीं, आज वो बड़ी-बड़ी बातें कर रही हैं लेकिन मैं उनकी असलियत सबको बता देना चाहती हूं, वो metoo कैंपेन का गलत प्रयोग कर रही हैं। आपको बता दें कि मैंने उसका गाना शूट किया, जिसके बाद उसने मुझे लीगल नोटिस भी भेजा था, जिससे मुझे फिल्मों वालों ने बचा लिया। राखी ने कहा कि यह पूरा पब्लीसिटी स्टंट है वह केवल बिग बॉस में आने के लिए यह सब कर रही है।
-
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications