राखी सावंत का दावा- मुझे और मेरे परिवार को नहीं हो सकता कोरोना, हमारे शरीर में यीशु का पवित्र लहू
मुंबई, 6 मई: भारत इस समय कोरोना वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है। रिकॉर्ड संख्या में नए कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। इस बीच कई तरह के दावे भी लोग कर रहे हैं। अपने अजीबोगरीब बयानों के लिए पहचान रखने वाली अभिनेत्री राखी सावंत ने अब कहा है कि कोरोना संक्रमण उनको और उनके परिवार को नहीं हो सकता है, भले ही वो बाहर भी घूमें। इसकी वजह उन्होंने शरीर में यीशु का पवित्र खून होना बताया है।

मुझे तो कोरोना हो ही नहीं सकता
राखी सावंत का एक नया वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में राखी दावा कर रही हैं कि उन्हें या उनकी फैमिली को कभी कोरोना संक्रमण नहीं होगा, क्योंकि उनके शरीर में यीशू का पवित्र लहू है। राखी का कहना है कि जीसस उनके साथ हैं, इसलिए उन तक कोरोना नहीं पहुंच सकता।

मुझे वैक्सीन की जरूरत नहीं है
राखी सावंत ने कहा, देश में वैक्सीन की कमी है। मुझे को कोरोना नहीं होगा, ऐसे में मेरे हिस्से की वैक्सीन किसी दूसरे जरूरतमंद को लगा दी जाए। राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। कई लोग इस पर हंस रहे हैं तो कई सोशल यूजर्स ने ये भी लिखा कि लोग महामारी का सामना कर रहे हैं, ऐसे में वो इस वक्त ये सब ना करें।

इससे पहले दिया था कोरोना भगाने का मंत्र
कुछ दिन पहले भी राखी का मुंबई की सड़कों पर स्कूटी लेकर घूमते हुए एक वीडियो सामने आया था। इसमें वो कोरोना भगाने का मंत्र बताती नजर आई थीं। एक दुकान के बाहर राखी वीडियो में 'गो कोरोना गो' 'भाग ले कोरोना, वरना जला दूंगी, निकल जा यहां से' कहती दिख रही हैं। इसके बाद राखी कॉफी शॉप के बाहर खड़ी अपनी स्कूटी के पास जाती हैं और उस पर सैनिटाइजर स्प्रे करती हैं। राखी इसके बाद कहती हैं- 'सुनो मेरी बात... जब भी आपके घर में कोई आए तो हमेशा सैनिटाइजर मारो।'












Click it and Unblock the Notifications