क्या मीका के खिलाफ लड़ाई में राखी ने किया KRK का सपोर्ट? वायरल हुई कॉल रिकॉर्डिंग

मुंबई, 19 जून: बॉलीवुड एक्टर और फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान (केआरके) का कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ विवाद चल रहा है, लेकिन इन दिनों उनके टॉप 'दुश्मनों' में सिंगर मीका सिंह सबसे ऊपर हैं। वैसे केआरके ने सलमान खान की बुराई करते हुए फिल्म राधे का रिव्यू किया था। दोनों में विवाद चल ही रहा था कि बीच में मीका भी कूद पड़े। जिस वजह से केआरके उनके ऊपर भी नए-नए आरोप लगाते हुए वीडियो बना रहे हैं। साथ ही उन्होंने मीका को लेकर राखी का एक ऑडियो भी जारी किया है। (ऑडियो-नीचे)

राखी ने कही ये बात

राखी ने कही ये बात

केआरके ने ट्विटर पर एक 14 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें राखी कहती हैं कि केआरके भाई तू ये क्या कर रहा है। इसके बाद वो जोर से हंसती हैं। वीडियो के साथ केआरके ने लिखा कि मीका पर मेरा वीडियो देखने के बाद राखी सावंत ने ये मजेदार प्रतिक्रिया दी है। हालांकि ये क्लिप बहुत ही छोटी है, ऐसे में ये साफ नहीं हो रहा कि राखी मीका के बारे में बात कर रहीं या फिर किसी और के बारे में। इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि गोविंदा और अर्जून कपूर ने भी उनका साथ देने का वादा किया है।

एक-दूसरे पर बना रहे गाना

एक-दूसरे पर बना रहे गाना

केआरके से जुबानी जंग के बीच हाल ही में मीका ने एक गाना बना डाला था, जिसका टाइटल 'केआरके कुत्ता' है। इसके बाद केआरके ने भी मीका पर एक गाना बनाने का ऐलान कर दिया, जिसका टाइटल उन्होंने 'सुअर' रखा है। इस ऐलान के बाद केआरके ने एक बड़ा धमाका करते हुए मीका का एक ऑडियो लीक कर दिया, जिसमें वो कुछ बॉलीवुड स्टार्स के बारे में गलत बोल रहे। ऑडियो के साथ केआरके ने लिखा कि मुझे सच में ये समझ नहीं आ रहा कि मीका क्यों करण जोहर और अनुराग कश्यप को गाली दे रहा। इसके अलावा उसने अपने दोस्तों को भी अपशब्द कहा। असल में वो खुद से लड़ाई लड़ रहा है।

मीका को बताया रेपिस्ट

मीका को बताया रेपिस्ट

अभी कुछ दिनों पहले केआरके ने सारी हदों को पार करते हुए मीका को रेपिस्ट कह दिया था। साथ ही उन पर एक वीडियो भी बनाया। केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 24 लाख लोगों ने मीका सिंह का 'कुत्ता' वाला गाना देखा था, लेकिन 30 लाख से ज्यादा लोग उनके रेपिस्ट वाले वीडियो को देख चुके हैं। उन्होंने आगे लिखा कि हो गया ना बेटा फेमस, बोला था कि अपने बाप से दूर रहना। बन गया ना इंटरनेशनल सुअर। अब इंजॉय करो।

कहां से शुरू हुआ विवाद?

आमतौर पर केआरके सभी फिल्मों की बुराई करते रहते हैं। हाल ही में सलमान की फिल्म राधे आई, तो उन्होंने उस पर भी एक रिव्यू वीडियो बना दिया। इस दौरान उन्होंने फिल्म के बुराई के साथ सलमान को बूढ़ा एक्टर भी कह डाला। जिसके बाद सलमान ने उन पर मानहानि का मुकदमा कर दिया। तभी से सलमान के समर्थकों और उनके बीच जुबानी जंग जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+