हरियाणा में भाजपा की तिरंगा यात्रा किसान आंदोलन को बदनाम करने की साजिश: राकेश टिकैत

नई दिल्ली, 01 अगस्त: किसान नेता राकेश टिकैत ने हरियाणा के किसानों से कहा कि भाजपा की तिरंगा यात्रा किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र है। टिकैत ने हरियाणा के किसानों से अपील करते हुए कहा कि तिरंगे के सम्मान में 15 अगस्त को देखते हुए कोई भी किसान साथी इस यात्रा का विरोध ना करें। हरियाणा में कार्यक्रम चल रहे हैं, उनको करते रहे। राकेश टिकैत ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से अपील का वीडियो भी शेयर किया है।

Recommended Video

    Haryana में BJP की Tiranga Yatra, Rakesh Tikait ने किसानों से की ये अपील | वनइंडिया हिंदी
    rakesh tikait said BJP tiranga yatra in Haryana is a conspiracy to defame kisan andolan

    किसानों को बदनाम करने के लिए निकाली जा रही तिरंगा यात्रा

    राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा में तिरंगा यात्रा किसानों को बदनाम करने के लिए निकाली जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि जो यात्रा निकाली जा रही है आप उसका विरोध न करें, यदि आप उस यात्रा का विरोध करेंगे तो पार्टी के लोग कहेंगे कि देखो किसान तिरंगा यात्रा का विरोध कर रहे हैं ये लोग देशद्रोही है, पहले भी इन्होंने लाल किले पर तिरंगे का अपमान किया है। ये देश विरोधी काम करते हैं। इस वजह से विरोधियों को कुछ भी कहने का मौका न दें और यात्रा को निकालने दें। तिरंगा देश की शान है। ये नेशनल फ्लैग है।

    'बीजेपी की इस चाल को सफल ना होने दें'

    इससे पहले किसान मोर्चा की तरफ से कहा गया कि बीजेपी-जेजेपी और इनके नेताओं के बहिष्कार के बाकी सब कार्यक्रम जारी रहेंगे, लेकिन तिरंगा यात्रा के दौरान किसान ऐसा कुछ भी न करें जिससे राष्ट्रीय ध्वज और देश के किसानों का अपमान हो। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी ना करें जिससे किसानों की छवि खराब हो और आंदोलन का मकसद विफल हो जाए। किसान संगठनों ने किसानों से कहा तिरंगे की आड़ में खेली जा रही बीजेपी की इस चाल को सफल ना होने दें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+