ऋतिक-कंगना विवाद पर पापा राकेश रोशन ने तोड़ी चुप्‍पी, जानिए क्‍या कहा

नई दिल्‍ली। कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के चले आ रहे विवाद पर अब पापा राकेश रोशन का बयान आया है। राकेश रोशन ने कंगना पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि ' हम लोग कंगना की तरह बेतुकी बातें करने में विश्वास नहीं करते'। अंग्रेजी अखबार डीएनए को दिए खास इंटरव्‍यू में राकेश रोशन ने कहा कि उनकी फैमिली कभी हल्की बातें नहीं करती। हम हल्की बातें कहने वाले नहीं हैं। हम अप्रमाणित आरोपों पर विश्वास नहीं करते। हमने पूरे सबूतों के साथ अपनी शिकायत दर्ज की है। अगर आप शिकायत की कॉपी चाहते हैं, तो हमारे वकील से मांग सकते हैं। वह अब सबके सामने हैं।

शिकायत पढ़कर चौंक जाएंगे आप

शिकायत पढ़कर चौंक जाएंगे आप

उन्होंने कहा है कि 'अगर आप इस शिकायत को पढे़ंगे तो शॉक्ड रह जाएंगे । हमने साइबर क्राइम के सामने अपना पक्ष 8 अप्रैल को रखा है । हमने सभी डॉक्यूमेंट, कागज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा कर दिया है। अब ऑथरिटी इसपर फैसला करेगी।" राकेश रोशन ने ये भी कहा कि "हम हमेशा से सच में विश्वास करते हैं। मुझे मेरे पिता ने ईमानदार रहना सिखाया था।मैंने भी अपने बेटे को वही सिखाया।इस मामले में भी सच्चाई जल्द सामने होगी।"

ऋतिक रोशन ने भी लगाए हैं कंगना पर गंभीर आरोप

ऋतिक रोशन ने भी लगाए हैं कंगना पर गंभीर आरोप

ऋतिक रोशन ने अपनी शिकायत में ये भी दावा किया है कि कंगना उन्हें सेक्सुअल मेल भेजा करती थी। ऋतिक रोशन ने ये भी कहा है कि उन्होंने हमेशा कंगना के साथ प्रोफेशनल दूरी बनाई। उनका और कंगना का कभी कोई अफेयर नहीं रहा।
कंप्लेंट के अनुसार कंगना और ऋतिक पहली बार साल 2009 में एक दूसरे से मिले थे। उस वक्त दोनों फिल्म काइट्स की शूटिंग कर रहे थे। इसके बाद दोनों ने कृष 3 में भी साथ काम किया। हालांकि, दोनों के इस रिश्ते के बारे में सबसे पहले खबर तब आई जब कंगना ने सबके सामने 'सिल्ली एक्स' का जिक्र करते हुए कुछ कहा था। इसको ऋतिक ने अपने रिश्ते के संदर्भ में लिया था।

कंगना ने लगाए ये गंभीर आरोप

कंगना ने लगाए ये गंभीर आरोप

बता दें, कंगना ने टीवी शो को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि ऋतिक ने उनके ईमेल अकाउंट का गलत इस्तेमाल किया। उनके अकांउट से उन्होंने खुद को कई गंदे और भद्दे ईमेल किए। उन्होंने कहा, मेरे नाम पर घटिया और वाहियात मेल रिलीज किए गए। उन्हें आज भी लोग गूगल कर पढ़ते हैं और चटकारे लेते हैं। इस बदतमीजी के लिए मुझे ऋतिक से माफी चाहिए। ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने ट्वीट के जरिए रितिक को सपोर्ट किया था।

क्‍या कहना है कंगना की बहन रंगोली का

क्‍या कहना है कंगना की बहन रंगोली का

कंगना की बहन रंगोली ने भी इस पर जवाब दिया है। उन्होंने टि्वटर पर रितिक को टेग करते हुए लिखा है, हर कोई बता सकता है कि स्टॉकर कौन है। कंगना स्टॉकर अंकल से आगे बढ़ चुकी है। अपनी बीवी और बच्चों पर फोकस कीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+