अपने पीछे हजारों करोड़ की संपत्ति छोड़ गए राकेश झुनझुनवाला, महज 5 हजार रुपये से की थी शेयर मार्केट में शुरुआत

अपने पीछे हजारों करोड़ की संपत्ति छोड़ गए राकेश झुनझुनवाला, महज 5 हजार रुपये से की थी शेयर मार्केट में शुरुआत

नई दिल्ली, 14 अगस्त: शेयर मार्केट के किंग और बिग बुल के नाम से मशहूर भारत के बिजनेसमैन राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) आज हमारे बीच नहीं रहे। अरबपति बिजनेस मैग्नेट, स्टॉक ट्रेडर और निवेशक राकेश झुनझुनवाला का रविवार 14 अगस्त की सुबह 62 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें सुबह 6.45 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में मृत लाया गया था। राकेश झुनझुनवाला को दो-तीन हफ्ते पहले अस्पताल से छुट्टी मिली थी। शेयर मार्केट में राकेश झुनझुनवाला ने महज 5 हजार रुपये से शरुआत की थी और आज वह अपने पीछे हजारों करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं।

5 हजार रुपये से की थी शेयर मार्केट में शरुआत

5 हजार रुपये से की थी शेयर मार्केट में शरुआत

बिग बुल राकेश झुनझुनवाला ने कुछ महीने पहले ही 5 जुलाई 2022 को अपना 62वां जन्मदिन मनाया था। भारत के वारेन बफे राकेश झुनझुनवाला का जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में एक भारतीय कर अधिकारी के यहां हुआ था, और उन्होंने 1985 में कॉलेज में रहते हुए शेयर बाजार में व्यापार करना शुरू किया था। 1985 में दलाल स्ट्रीट में कदम राकेश झुनझुनवाला ने सिर्फ 5 हजार रुपये से निवेश किया था। उस समय बीएसई सेंसेक्स लगभग 150 अंक था; और उन्होंने पूंजी के रूप में 5,000 रुपये के साथ निवेश करना शुरू किया। फोर्ब्स के अनुसार, राकेश झुनझुनवाला की कुल संपत्ति 5 जुलाई 2022 तक $5 बिलियन (39,527 करोड़ रुपये) थी, जो एक साल में $4.6 बिलियन (34,387 करोड़ रुपये) से 15 प्रतिशत अधिक थी।

टाटा से मिली थी राकेश झुनझुनवाला को पहली जीत

टाटा से मिली थी राकेश झुनझुनवाला को पहली जीत

पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट राकेश झुनझुनवाला की पहली बड़ी जीत टाटा टी थी, जहां उन्होंने 1986 में 5 लाख रुपये का लाभ कमाया। राकेश ने टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टी के पांच हजार शेयर 43 रुपये के हिसाब से खरीदें। जो सिर्फ तीन महीनों के भीतर बढ़कर 143 रुपये हो गए, जो उनके तीन गुना से अधिक था। ये बात 1986 की है। इस फैसल ने राकेश झुनझुनवाला को तीन महीने में ही 2.15 लाख के निवेश पर पांच लाख रुपये का मुनाफा करा दिया।

कैसे बने शेयर मार्केट के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला

कैसे बने शेयर मार्केट के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला

राकेश झुनझुनवाला ने अगले तीन साल में शेयर मार्केट में पैसा लगाकर करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली। इसके बाद राकेश ने टाटा ग्रुप के एक और कंपनी के शेयर में दांव लगाया, जिसने राकेश को बिग बुल बना दिया। राकेश ने 2003 में टाटा समूह की कंपनी टाइटन के तीन रुपये के हिसाब से 6 करोड़ के शेयर खरीदे थे। ऐसे में एक वक्त ऐसा आया, जब राकेश झुनझुनवाला पास टाइटन के करीब 4.5 करोड़ शेयर हो गए थे, जिसकी वैल्यू 7 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक थी।

राकेश झुनझुनवाला के पास 25,000 करोड़ रुपये से अधिक के 33 शेयर थे

राकेश झुनझुनवाला के पास 25,000 करोड़ रुपये से अधिक के 33 शेयर थे

नवीनतम कॉर्पोरेट शेयरहोल्डिंग के अनुसार, राकेश झुनझुनवाला और सहयोगी सार्वजनिक रूप से 25,842.3 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति के साथ 33 स्टॉक रखे थे। ट्रेंडलाइन के आंकड़ों के मुताबिक, ये शेयर टाइटन कंपनी, टाटा मोटर्स, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी, मेट्रो ब्रांड्स, फोर्टिस हेल्थकेयर, नज़र टेक्नोलॉजीज, फेडरल बैंक, डेल्टा कॉर्प, डीबी रियल्टी और टाटा कम्युनिकेशंस हैं। उनकी सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध होल्डिंग घड़ी और आभूषण निर्माता टाइटन कंपनी है, जिसका मूल्य 8,830.9 करोड़ रुपये है, इसके बाद 4,957.1 करोड़ रुपये के साथ स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस और मेट्रो ब्रांड्स 2,391.3 करोड़ रुपये में है।

राकेश झुनझुनवाला की पत्नी भी हैं निवेशक

राकेश झुनझुनवाला की पत्नी भी हैं निवेशक

1987 में राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला ने रेखा झुनझुनवाला से शादी की, जो एक शेयर बाजार निवेशक भी हैं। 2003 में, राकेश झुनझुनवाला ने अपनी खुद की स्टॉक ट्रेडिंग फर्म रेयर एंटरप्राइजेज की स्थापना की, जिसे अपने और अपनी पत्नी रेखा के नाम के पहले दो अक्षर के नाम पर रखा, राकेश से 'रा'; रेखा से 'रे'।

कई इंडियम फर्म के निदेशक थे राकेश झुनझुनवाला

कई इंडियम फर्म के निदेशक थे राकेश झुनझुनवाला

राकेश झुनझुनवाला ने हाल ही में अकासा एयर के साथ विमानन उद्योग में कदम रखा, जिसने 7 अगस्त को उड़ान भरी थी। झुनझुनवाला एक निवेशक होने के अलावा, एप्टेक लिमिटेड और हंगामा डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष थे। वह कई भारतीय फर्मों के निदेशकों में भी थे। वह संयुक्त राष्ट्र में भारत के अंतर्राष्ट्रीय आंदोलन के सलाहकार भी थे।

राकेश झुनझुनवाला का जन्म 5 जुलाई, 1960 को एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता एक आयकर आयुक्त थे और वे मुंबई में पले-बढ़े, जहां उन्होंने सिडेनहैम कॉलेज से ग्रेजुएट किया और उसके बाद इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया में दाखिला लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+