राहुल गांधी पर राज्यवर्धन सिंह ने साधा निशाना, कहा- हमारे सैनिक पैसों के लिए काम नहीं करते

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। इस वीडियो में राठौर कह रहे हैं राहुल गांधी आपको भारतीय सेना के बारे में कुछ नहीं पता है। राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा है कि दिल्ली में बैठकर आप जो प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रेस कॉन्फ्रेंस खेलते हैं उसमें आपने सेना का अपमान किया है।

Rajyavardhan Rathore target Rahul Gandhi, says Do your politics but dont insult our martyrs

बता दें कि राहुल गांधी ने शुक्रवार को राफेल सौदे पर दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि राफेल सौदे में जिन 30 हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ उसे प्लेन क्रैश में मरने वाले जवानों के परिवार को दिया जा सकता है। राहुल की इस लाइन पर आपत्ति जताते हुए राठौर ने कहा कि कोई भी साधारण व्यक्ति जो भारतीय संस्कृति को समझता है वह जानता है कि सैनिकों को सम्मान किया जाता है, शहीदों का सम्मान किया जाता है।

राठौक ने कहा कि सैनिक पैसों के लिए नहीं लड़ते हैं। उन्होंने कहा मर्सिनरी और सैनिकों में अंतर होता है। मर्सिनरी वो होते हैं जो पैसों के लिए किसी भी देश के लिए लड़ते हैं लेकिन हमारे सैनिक सिर्फ भारत के लिए लड़ते हैं। राठौर ने कहा है कि हमारे सैनिक पैसों के लिए नहीं लड़ते। आत्म सम्मान भारत की रक्षा और भारत के सम्मान के लिए लड़ते हैं।

यह भी पढ़ें- रोड शो के बाद बोले राहुल गांधी- मोदी जी के अंदर का खोखलापन देश के सामने आ गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+