राज्यसभा सचिवालय ने दिवंगत अरुण जेटली के नाम पर शुरू की कर्मचारी कल्याण योजना, मिलेंगे ढेरों लाभ
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिवंगत नेता अरुण जेटली के नाम पर राज्यसभा सचिवालय ने एक कर्मचारी कल्याण योजना की शुरुआत की है। इस योजना में दिवंगत नेता के पारिवारिक पेंशन की राशि इस्तेमाल की जाएगी। इस योजना का लाभ सचिवालय के ग्रुप 'सी' के कर्मचारियों को पहुंचेगा, योजना की राशि का इस्तेमाल उनके बच्चों को उच्च शिक्षा और पेशेवर शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति के तौर पर किया जाएगा। बता दें कि अरुण जेटली संसद के ऊपरी सदन के सदस्य और सदन नेता थे। 24 अगस्त, 2019 को दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस योजना के तहत कर्मचारियों को मृत्यु और चिकित्सा आपातकाल के मामले में वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। अरुण जेटली की पत्नी संगीता ने पिछले साल राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से आग्रह किया था कि वे सचिवालय के ग्रुप 'सी' के कर्मचारियों के लाभ के लिए पारिवारिक पेंशन का उपयोग करें। बता दें कि दिवंगत अरुण जेटली के परिवार को सालाना 3 लाख रुपए पेंशन के तौर पर मिलते हैं, पिछले साल मिले पेंशन की राशि को भी उन्होंने सचिवालय को सौंप दी थी।
अरुण जेटली के परिवार के आग्रह के बाद राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू के निर्देश पर सचिवालय ने समूह सी कर्मचारियों के लिए 'श्री अरुण जेटली वित्तीय सहायता योजना' का गठन किया है। दिवंगत नेता अरुण जेटली की पेंशन राशि सचिवालय को सौंपने के लिए सभापति ने ट्वीट कर जेटली की पत्नी संगीता का धन्यवाद भी किया था। बता दें कि अरुण जेटली के निधन के बाद दिल्ली के एक स्टेडियम को उनका नाम दिया गया था जिसे अब भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) अब एक नया शानदार लाउंज बनाने जा रहा है।
यह भी पढ़ें: नड्डा ने लगाया आरोप केरल सरकार ने दबाए कोरोना के आंकड़े, सीएम पिनरई बोले बीजेपी से नहीं चाहिए कोई सीख
-
गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री ने किया दावा- असम में 90 सीटें जीतेगी BJP -
'मोटा भाई, जवाब चाहिए’, अमित शाह की 'चार्जशीट' के जवाब में TMC ने जारी की ‘काउंटर-चार्जशीट’, BJP पर लगाए आरोप -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता?












Click it and Unblock the Notifications