राज्यसभा चुनाव: राजस्थान में कांग्रेस विधायकों को बिकने से बचाने पहुंचे रणदीप सुरजेवाला

राजस्थान में कांग्रेस विधायकों से मिलने पहुंचे रणदीप सुरजेवाला

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच राजनीतिक दलों में 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई हैं। इस बीच बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला विशेष चार्टर्ड विमान से राजस्थान पहुंचे हैं। कांग्रेस ने अपने 107 और 13 विधायकों को बचाने के लिए जयपुर के दिल्ली रोड स्थित शिव विलास रिसोर्ट में रखा है। यहां किसी अनजान व्यक्ति के अंदर प्रवेश पर रोक लगाई गई है। बता दें कि कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है और विधायकों को पैसे का लालच दिया जा रहा है।

Rajya Sabha elections Randeep Surjewala arrives in Rajasthan to save Congress MLAs from being sold

Recommended Video

    Rajya Sabha Election 2020: Rajasthan में Ashok Gehlot का BJP पर खरीद फरोख्त का आरोप | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को को पहले एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था जिसके सिलसिले में वह पहले भी जयपुर के दौरे पर जा चुके हैं, लेकिन हाल के घटना क्रम को देखते हुए वह कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों से मिलने के लिए लगातार राजस्थान पहुंच रहे हैं। विधायकों के किसी भी संभावित अवैध खरीद को रोकने के लिए उन्हें एक रिसोर्ट में रखा गया है। बता दें कि 200 सदस्यीय विधानसभा में, बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर छह विधायकों के पार्टी में शामिल होने के बाद कांग्रेस के अब 107 सदस्य हैं। अन्य 12 निर्दलीय विधायक राज्य में अशोक गहलोत सरकार का समर्थन करते हैं।

    विधायक किसी प्रलोभन में आने वाले नहीं: सुरजेवाला
    जयपुर पहुंचे सुरजेवाला ने कहा, 'राजस्थान की वीर भूमि की जनता बहादुर भी है और निर्भीक भी हैं हमारे विधायक और भी ज्यादा निर्भीक हैं, इसलिये वे किसी प्रलोभन और झांसें में नहीं आने वाले हैं और प्रजातंत्र का सही जवाब भाजपा को मिलेगा।' राजस्थान सरकार में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन हमलोग नहीं चाहते कि गुजरात और मध्य प्रदेश में जो कुछ हुआ वो फिर से दोहराया जाए, इसीलिए हमने अपने सभी विधायकों को जयपुर के एक होटल में शिफ्ट कर दिया है। हॉर्स ट्रेडिंग के डर से कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को बुधवार को जयपुर के एक होटल में शिफ्ट कर दिया।

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने अपने विधायकों को रिजॉर्ट में क्यों शिफ्ट किया, राजस्थान के मंत्री ने किया खुलासा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+