Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Winter Session: वेंकैया नायडू ने 12 सांसदों के निलंबन को रद्द करने के अनुरोध को किया खारिज

Winter Session: वेंकैया नायडू ने 12 सांसदों के निलंबन को रद्द करने के अनुरोध को किया खारिज

नई दिल्ली, 30 नवंबर: शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने 12 सांसदों के निलंबन को रद्द करने के अनुरोध को खारिज कर दिया है। सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि राज्यसभा के सभापति को कार्रवाई करने का अधिकार है और सदन कार्रवाई भी कर सकता है। एम वेंकैया नायडू ने कहा, पिछले मानसून सत्र का कड़वा अनुभव आज भी हममें से अधिकांश लोगों को परेशान करता है। मैं पिछले सत्र में जो हुआ उस पर नाराजगी व्यक्त करने के लिए सदन की प्रमुख हस्तियों के नेतृत्व की प्रतीक्षा कर रहा था।

Recommended Video

    Winter Session 2021: MPs के निलंबन पर Venkaiah Naidu बोले- वापस नहीं होगा फैसला | वनइंडिया हिंदी
    Winter Session

    वेंकैया नायडू के इस फैसले पर एलओपी राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ''हम आपके कार्यालय में 12 सांसदों के निलंबन को रद्द करने का अनुरोध करने आए थे। घटना पिछले मानसून सत्र की है। तो, अब आप यह निर्णय कैसे ले सकते है।''

    बता दें कि विपक्षी दलों ने राज्यसभा के 12 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग को लेकर संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन भी किए। कांग्रेस नेता अधीरंजन चौधरी ने सरकार पर तंज करते हुए कहा, ऐसा लग रहा है कि यहां पर जमींदारी की जा रही है। लेकिन यहां कोई जमींदारी या राजा नहीं है कि हम बात-बात पर इनके पैर पकड़े और माफी मांगे। ये हमसे जबरदस्ती माफी मंगवाना चाहते हैं। इसे हम बहुमत की बाहुबली कह सकते हैं। ये लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।

    अधीरंजन चौधरी ने आगे कहा, ''यहां रेट्रोस्पेक्टिव इफेक्ट चल रहा है। सरकार ने हमें डराने का नया तरीका खोजा है। हमें सदन में अपनी बात रखने का अवसर जो भी मिलता है, उसे छीनने का ये नया तरीका है।''

    12 सांसदों के निलंबन पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, '' हमने कल (29 नवंबर) भी उनसे कहा था कि आप लोग माफी मांग लीजिए और खेद व्यक्त कीजिए। लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया और साफ इनकार कर दिया है। उन्हे सदन में माफी मांगनी चाहिए।''

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+