Rajouri Garden massacre: कहां गई राजौरी गार्डन हत्याकांड की आरोपी लेडी डॉन? अब हाथ लगा CCTV फुटेज

Rajouri Garden massacre: दिल्ली के बर्गर किंग आउटलेट में युवक की हत्या के मामले में आरोपी लेडी डॉन अन्नू का एक CCTV पुलिस के हाथ लगा है। इससे पहले जांच में पता चला कि हत्याकांड की साजिश पुर्तगाल में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने रची थी. इसकी जिम्मेदारी उसने अपनी खास अन्नू को दी थी, जिसे नई लेडी डॉन कहा जा रहा है।

दिल्ली के बर्गर किंग आउटलेट में गोलीबारी में मारे गए 26 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर हनीट्रैप में फंसाने वाली महिला को गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कटरा रेलवे स्टेशन पर देखा गया।

Rajouri Garden massacre

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 20 जून की सुबह 9:22 बजे लेडी डॉन अन्नू ने एक गेस्ट हाउस का WIFI इस्तेमाल किया था। इसके बाद वो ट्रेन में जल्दबाजी में चढ़ी और सबसे आखिर में जनरल कोच पकड़ा। CCTV में अन्नू ट्रॉली बैग के साथ तेज कदमों से रेलवे स्टेशन पर जाती नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि लेडी डॉन गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की बेहद करीबी है। अन्नू ने हनी ट्रैप के जरिए मृतक को अपने जाल में फंसाया था और बाद में बर्गर किंग ले गई थी, जहां शूटरों ने 38 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

लेडी डॉन अन्नू की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें वो सेल्फी का पोज देते हुए फोटो क्लिक करते हुए नजर आ रही है। दरअसल, इसी तरह की फोटो शूट कर सोशल मीडिया के जरिये उसने बर्गर किंग हत्याकांड में अपने टारगेट को हनी ट्रैप किया था। हत्या के बाद वो मौके से फरार हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+