पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में राजनाथ सिंह नहीं मनाएंगे होली

नई दिल्‍ली। पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के शोक में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह इस बार होली नहीं मनाएंगे। सीआरपीएफ जवानों की शहादत और वीरता को याद करते हुए राजनाथ सिंह ने यह फैसला लिया है। आपको बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद ने बड़ा आतंकी हमला किया था।

पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में राजनाथ सिंह नहीं मनाएंगे होली

जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले के बाद खुद गृहमंत्री राजनाथ सिंह श्रीनगर गए और उन्होंने सेना के उत्तरी कमान के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह के साथ मिलकर जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा दिया था।

हालांकि हमले के बाद भारत ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर जबर्दस्त पलटवार किया था। जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान में घुसकर जैश के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर डाली थी। गौरतलब है कि इससे पहले 2017 में सुकमा हमले में शहीद जवानों की याद में राजनाथ सिंह ने होली नहीं मनाई थी। CRPF की 219वीं बटालियन के जवानों पर नक्सलियों ने गोलियों की बौछार कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+