गिरिराज पर गिर सकती है चुनाव आयोग की गाज, सबसे पहले एफआईआर दर्ज

rajnath singh
नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने गत दिन गिरिराज द्वारा दिए गए विवादित बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि इस तरह के बयानों से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचता है। उन्‍होंने यह भी कहा कि यदि चेतावनी देने के बाद भी ऐसे नेता अपने बयानों से पीछे नहीं हटे तो उनके ऊपर पार्टी कड़ी कार्रवाई भी कर सकती है। राजनाथ की इस फटकार के बाद भी गिरिराज अपने बयान से पीछे नहीं हटे हैं बल्कि उनका कहना है कि उन्‍होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है।

राजनाथ सिंह ने अपने जवाब में कहा है कि गिररिाज को ऐसा विवादित बयान कतई नहीं देना चाहिए था। लोक सभा चुनाव 2014 के भाजपा की छवि को साफ करते हुए राजनाथ ने कहा कि भाजपा कभी भी मुसलमानों की विरोधी नहीं रही है। भाजपा क ऐसी पार्टी है जो देश के सभी लोगों को एकसाथ लेकर चलती है। ऐसे में इस तरह के बयानों से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

एक तरफ तो राजनाथ गिरिराज को ऐसे बयान न देने के लिए चेतावनी दे रहे हैं जबकि गिरिराज के ऊपर इस बात का कोई असर नहीं पड़ रहा है। गिरिराज अपने बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं है। गिरिराज ने यह भी कहा कि देश में ऐसे कई नेता और शक्ति हैं नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमात्री बनने से रोक रहे हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि ऐसे कई लोग हैं जो पाकिस्‍तान के समर्थक हैं। गत दिन गिरिराज ने अपने विवादित बयान में कहा था कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही देश के मुसलामानों के लिए उनका मक्‍का-मदीना पाकिस्‍तान ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+